गोविंद मालू को इंदौर संभाग का बीजेपी प्रवक्ता किया गया नियुक्त
गोविंद मालू को इंदौर संभाग का बीजेपी प्रवक्ता किया गया नियुक्तSudha Choubey - RE

गोविंद मालू को इंदौर संभाग का बीजेपी प्रवक्ता किया गया नियुक्त, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रहे मौजूद

खबर है कि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू (Govind Malu) को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है।

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में जल्द ही विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने कुछ बदलाव किए हैं। मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक नियुक्ति की है। खबर आई है कि, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष गोविंद मालू (Govind Malu) को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने यह नियुक्ति की है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की जाएगी। गोविंद मालू की नियुक्ति से निश्चित रूप से पार्टी को फायदा मिलेगा यह तय है।

बीजेपी ने ट्वीट कर दी जानकारी:

मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए गोविंद मालू को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने की जानकारी दी गई है। भारतीय जनता पार्टी के ट्विटर पर लिखा गया है कि, "भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने श्री गोविंद मालू को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किजारी किया।" इसके साथ यहां आदेश भी जारी किया गया है। आदेश में लिखा गया है कि, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी ने गोविंद मालू (इंदौर) को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

बता दें कि, गोविंद मालू को प्रदेश प्रवक्ता बना कर चुनाव से यह जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकी कोई विधायक या सांसद प्रतिनिधि की लिस्ट में हैं। सांसद सुमेर सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया या अर्चना चिटनिस जैसे नाम भी प्रदेश प्रवक्ता हैं, पर कभी पार्टी का पक्ष रखते हुए नहीं दिए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com