भोपाल में अतिथि शिक्षक महापंचायत, मुख्यमंत्री कर सकते हैं बड़ी घोषणा
हाइलाइट्स :
अतिथि शिक्षकों लम्बे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे थे।
आज इस मांग को लेकर बड़ी घोषणा हो सकती है।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में होगी महापंचायत।
Guest Teacher Mahapanchayat In Bhopal: भोपाल, मध्यप्रदेश। चुनाव से पहले हर वर्ग को साधने सरकार द्वारा लगातार घोषणाएं की जा रहीं हैं। इसी कड़ी में शनिवार को अतिथि शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) बड़ी घोषणाएँ कर सकते हैं। राजधानी भोपाल में आज अतिथि शिक्षकों की महापंचायत बुलाई गई है। लम्बे समय से अतिथि शिक्षक सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रख रहे थे। इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
अतिथि शिक्षकों की यह महापंचायत भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित होगी। इस महापंचायत में पूरे प्रदेश से अतिथि शिक्षक आएंगे। जानकारी के अनुसार भोपाल से ही 6 हजार से अधिक शिक्षक इस महापंचायत में हिस्सा लेंगे। चुनाव से पहले सरकार द्वारा अब तक प्रदेश के कई वर्ग के लिए नियमितीकरण और वेतनमान में वृद्धि से सम्बंधित घोषणा की गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि, इस पंचायत में भी शिक्षकों के लिए इस तरह की घोषणा की जा सकती है। लाल परेड ग्राउंड में यह पंचायत दोपहर 12 बजे तक हो सकती है।
अतिथि शिक्षकों लम्बे समय से नियमितीकरण की मांग कर रहे थे। इस महापंचायत में 10 हजार अतिथि शिक्षक शामिल होने वाले हैं। इस महापंचायत के लिए लाल परेड ग्राउंड में विशेष तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री इस महापंचायत में दोपहर 12 बजे तक शामिल होंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।