श्रद्धा-भक्ति भक्ति भाव से मनाया जाएगा गुरू महिमा गुणगान महोत्सव

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्यों के सानिध्य में श्रद्धा-भक्ति भक्ति भाव से गुरू महिमा गुणगान महोत्सव मनाया जाएगा।
श्रद्धा-भक्ति भक्ति भाव से मनाया जाएगा गुरू महिमा गुणगान महोत्सव
श्रद्धा-भक्ति भक्ति भाव से मनाया जाएगा गुरू महिमा गुणगान महोत्सवSocial Media

भोपाल, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में सभी त्यौहार और महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। वहीं, अब राजधानी भोपाल में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्यों के सानिध्य में श्रद्धा-भक्ति भक्ति भाव से गुरू महिमा गुणगान महोत्सव मनाया जाएगा।

भोपाल में मानेगा गुरू महिमा गुणगान महोत्सव :

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्यों के सानिध्य में श्रद्धा-भक्ति भाव से गुरू महिमा गुणगान महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन राजधानी में विद्योदय जैन युवा महासंघ के तत्वावधान में विशाल धर्म प्रभावना वाहन रैली भी निकाली जाएगी। बता दें, गुरू महिमा गुणगान महोत्सव आचार्यश्री विद्यासागर महाराज के शिष्य मुनिश्री संभव सागर महाराज, मुनिश्री विराट सागर महाराज, निष्पक्ष सागर महाराज, मुनिश्री निष्काम सागर महाराज, निर्मोह सागर महाराज, नीरज सागर महाराज, निसंग सागर महाराज, समरस सागर महाराज, संस्कार सागर महाराज के सानिध्य में आचार्य भगवन्त अमृत महोत्सव गुरू गरिमा गुणगान महोत्सव के रूप में श्रद्धा, भक्ति के साथ मनाया जायेगा।

75वाँ अमृत महोत्सव :

ख़बरों की मानें तो, बुधवार यानी 20 अक्टूबर को भोपाल में 75वाँ अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर श्री नंदीश्वर जिनालय लालघाटी में प्रातः अभिषेक शांतिधारा के साथ आचार्य छत्तीसी विधान होगा। आचार्य श्री के शिष्य मुनि श्री संभव सागर महाराज सहित नौ मुनिराज अपने गुरू के प्रति गुरूवाणी पर विशेष आशीष वचन देंगे। इस मामले में समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया कि, 'राजधानी के वृद्धा आश्रमों, अनाथालयों, अस्पतालों में जरूरतमंदों को फल और भोजन सामग्री का वितरण होगा। सायं 6 बजे मुनिसंघ के सानिध्य में आचार्य श्री की महाआरती की जायेगी।'

विशाल धर्म प्रभावना वाहन रैली :

बुधवार 20 अक्टूबर को विद्योदय जैन युवा महासंघ के तत्वावधान में विशाल धर्म प्रभावना वाहन रैली प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी जिसमें राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े हुये हजारों युवा अपने दो पहिया व चार पहिया वाहनों पर शामिल होंगे। धर्म प्रभावना रैली में विशाल अहिंसा रथ के साथ आचार्य श्री के उद्देश्य, हाथकरघा भारत का स्वाभिमान, इंडिया नहीं भारत बोलो और गौरक्षा का संदेश देती हुए विशेष झांकी सम्मिलित होंगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com