12 घंटे में 60 मिली बारिश
12 घंटे में 60 मिली बारिशRaj Express

Gwalior : 12 घंटे में 60 मिली बारिश, तिघरा का जलस्तर बढ़ा

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : तड़के से ही शहर और तिघरा के कैचमेंट एरिया में बारिश शुरू हो गई, जिससे गर्मी और उमस से बेहाल शहरवासियों को राहत मिल गई।

तापमान :

  • अधिकतम : 27. 3 डिसे

  • न्यूनतम : 23.3 डिसे

आद्रता :

  • सुबह : 100 फीसदी

  • शाम : 94 फीसदी

बारिश :

  • सुबह 8:30 तक 41.6 मिमी

  • शाम 5:30 तक19.5 मिमी

सीजन में अब तक की बारिश 550 मिमी

तिघरा का जलस्तर 730.40

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। शनिवार की सुबह जब लोगों की नींद खुली तो शहर में झमाझम बारिश हो रही थी और मौसम भी कूल हो गया था। तड़के से ही शहर और तिघरा के कैचमेंट एरिया में बारिश शुरू हो गई, जिससे गर्मी और उमस से बेहाल शहरवासियों को राहत मिल गई। दिन का जो पारा गत दिवस 35 डिग्री के करीब पहुंच गया था, वो झमाझम बारिश से लुढ़ककर 27 पर आ गया, जिससे दिन और रात के तापमान में सिर्फ 4 डिग्री का अंतर रह गया। अब तक स्थिर रहा तिघरा जलाशय का स्तर भी अब धीरे धीरे बढ़ने लगा है। शुक्रवार सुबह 8 बजे की गई माप मेें तिघरा का जलस्तर 730.40 फीट आंका गया। तिघरा में 730 फीट तक पानी स्टोर किया जाता है। इस लिहाज से तिघरा को अभी 8 फीट पानी की दरकार है।

शनिवार की सुबह शहर के लोगों के लिए राहत लेकर आई। सुबह 4:30 बजे से बारिश का दौर शुरू हो गया जो दोपहर बाद तक जारी रहा। बारिश से लोगों को एक ओर जहां उमस से राहत मिली, वहीं कई इलाकों में पानी भरने से सड़कें तालाब बन गई। बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम तेज गति से आगे बढ़ने से दोपहर में अच्छी बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी से चला सिस्टम बुंदेलखंड के रास्ते ग्वालियर-चंबल संभाग में आया है, जिससे आगमी दो दिन में पूरे अंचल में बारिश की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता हुआ झारखंड होते हुए आगे बढ़ेगा। जिससे बारिश होगी। रविवार और सोमवार को शहर में अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है। इस सिस्टम का पूरा असर ग्वालियर चंबल संभाग के ऊपर रहेगा।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम जब झारखंड के रांची से होते हुए आते हैं। वह बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, ग्वालियर चंबल संभाग में वर्षा करते हैं। पहला सिस्टम इस रास्ते आ रहा है, जिससे अच्छी बारिश की संभावना बनी हुई है।

भीगते पानी में मौसम का लुफ्त :

शनिवार सुबह से तेज बारिश के बाद शहर के लोग घूमने के लिए निकल पड़े हैं। जिससे शहर के पिकनिक स्पॉटों पर चहल-पहल हो गई। अगले दिन रविवार की छुट्टी होने की वजह से कुछ लोग आसपास घूमने निकल पड़े, जहां वे प्राकृतिक स्थलों पर आनंद लेंगे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह की आद्रता 100 फीसदी रही, जो सामान्य से19 फीसदी अधिक थी। शाम की आद्र्रता 94 फीसदी रही।

दिन भर का तापमान :

  • सुबह 05:30 बजे 26.2 डिसे

  • सुबह 08:30 बजे 24.6 डिसे

  • सुबह 11:30 बजे 23.8 डिसे

  • दोपहर 02:30 बजे 25.8 डिसे

  • शाम 05:30 बजे 26.8 डिसे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com