दिनभर की उमस के बाद शाम को हुई झमाझम
दिनभर की उमस के बाद शाम को हुई झमाझमShahid - RE

Gwalior : दिनभर की उमस के बाद शाम को हुई झमाझम

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : मानसून की बैरूखी झैल रहे शहरवासियों ने सोमवार को दिन भर उमस का सामना किया, लेकिन दिन ढलती ही शहर में झमाझम बारिश हुई।

तापमान :

  • अधिकतम : 38.5 डिसे

  • न्यूनतम : 26.9 डिसे

आद्रता :

  • सुबह : 80 फीसदी

  • शाम : 52 फीसदी

बारिश रात्रि 8.30 तक- 15.8 मिमी

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। मानसून की बैरूखी झैल रहे शहरवासियों ने सोमवार को दिन भर उमस का सामना किया, लेकिन दिन ढलते ही शहर में झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने रात्रि साढ़े आठ बजे तक 15.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की। गौरतलब है कि प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के मुकाबले ग्वालियर अंचल में बेहद कम बारिश हुई है। कम बारिश होने से यहां गर्मी और उमस लोगों का बुरा हाल कर रही थी, लेकिन सोमवार की शाम को हुई बारिश ने राहत दी।

मानसून सीजन में अब तक 100 मिमी बारिश भी नहीं हुई है, जबकि अब तक बारिश का कोटा 140.6 मिमी है। उमस भरी गर्मी से परेशान शहरवासियों को सोमवार की बारिश ने कुछ राहत अवश्य दी लेकिन भीषण गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों को अब लगातार अच्छी बारिश का इंतज़ार है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी ओडिशा तट के पास निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन यह सिस्टम के अभी दो दिन आगे बढ़ने की आस नहीं है। यह सिस्टम उत्तर की बजाय दक्षिणी मप्र से गुजरेगा। इससे ग्वालियर में अभी तेज बारिश की आस नहीं है।

अभी तक नहीं हुई तेज बारिश :

दक्षिणी ओडिशा तट के पास निम्न दाब क्षेत्र संग्युग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है। मानसून ट्रफ बीकानेर-जयपुर, गुना, जबलपुर, पेंड्रा रोड और निम्नदाब क्षेत्र से होते हुए पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है, जबकि गुजरात से उत्तरी केरल तट के समांतर अपतटीय ट्रफ विस्तृत है। इसके साथ ही महाराष्ट्र के विदर्भ में विरुपक हवा सक्रिय है, जो दक्षिणी मप्र से होते हुए सिस्टम गुजरेगा। यदि ग्वालियर होकर यह सिस्टम गुजरता तो अच्छी बारिश हो सकती थी। अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, अंचल में सिर्फ बौछार पड़ने की आस है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक शहर का अधिकतम तामपान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह की आद्रता 80 फीसदी रही जो सामान्य से 6 फीसदी अधिक थी। शाम की आद्र्ता 52 फीसदी रही।

दिन भर का तापमान :

  • सुबह 5:30 बजे, 27.8 डिग्री सेल्सियस

  • सुबह 8:30 बजे, 31.8 डिग्री सेल्सियस

  • सुबह 11:30 बजे, 35.2 डिग्री सेल्सियस

  • दोपहर 2:30 बजे, 37.6 डिग्री सेल्सियस

  • शाम 5:30 बजे, 37.2 डिग्री सेल्सियस

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com