नाराज कांग्रेसियों ने अजय सिंह से की शिकायत
नाराज कांग्रेसियों ने अजय सिंह से की शिकायतRE-Gwalior

Gwalior News : नाराज कांग्रेसियों ने अजय सिंह से की शिकायत तो उन्होंने कमलनाथ से फोन पर की चर्चा

Congress: शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने एक फरमान जारी किया कि अलग-अलग कैंम्प लगाकर नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए जा रहें है, जो गाईडलाईन के विपरीत है अलग से कोई भी कैंम्प नहीं लगाएगा।

ग्वालियर। विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना का वचन दिया है ओर इसके तहत प्रतिमाह 1500 रुपए सरकार बनने पर दिए जाएगे। इसको लेकर महिलाओ को फार्म भरवाने के लिए कांग्रेसी शिविर लगाकर काम कर रहे है। अब यह काम शहर कांग्रेस अध्यक्ष को नागवार लगा तो उन्होने 18 मई को एक फरमान जारी किया कि कोई भी कांग्रेसी शिविर लगाकर फार्म नहीं भरवा सकेगा बल्कि ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर द्वारा ही शिविर लगाएं जाएंगे। इससे नाराज कांग्रेसियो ने अजय सिंह से शिकायत की तो उन्होंने तत्काल कमलनाथ को फोन लगाकर बात की ओर कांग्रेसियो से कहा कि शिविर लगाकर फार्म भरवाओ, कोई रोकटोक नहीं है।

नारी सम्मान योजना का वचन देने के बाद से ही कांग्रेस की तरफ से हर विधानसभा में कांग्रेसी शिविर लगाकर फार्म भरवा रहे है, लेकिन यह कुछ कांग्रेसियो को पच नहीं रहा है, क्योंकि उनको लग रहा है कि फार्म हमारे माध्यम से भरवाएं जाएं, यही कारण है कि इसको लेकर कुछ कांग्रेस नेताओ ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया था, लेकिन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अपना फरमान जारी करने से पहले यह भूल गए कि नारी सम्मान योजना के फार्म कांग्रेस के लोग ही तो भरवा रहे है इसमें दिक्कत क्या आ गई? गुरूवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने एक फरमान जारी किया जिसमें कहा गया कि देखने में आ रहा है कि अलग-अलग कैंम्प लगाकर नारी सम्मान योजना के फॉर्म भरवाए जा रहें है, जो गाईडलाईन के विपरीत है, अलग से कोई भी कैंम्प नहीं लगाएंगा।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने एक तरह से कांग्रेस की ही योजना पर ब्रेक लगाने की कौशिश की ओर गाइडलाइन का हवाला दे रहे है जबकि प्रदेश कांग्रेस द्वारा जिला कार्यकारिणी घोषित करने के लिए कई बार समय दिया गया ओर रिमांडर भी भेजे गए पर उसके बाद भी कार्यकारिणी घोषित नहीं की। इस मामले को लेकर जिले के प्रभारी महेन्द्र सिंह चौहान व पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह साफ कर चुके है कि इसी माह जिले की कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

कांग्रेसियों ने की थी अजय सिंह से शिकायत...

शहर कांग्रेस अध्यक्ष के फरमान के बाद कांग्रेसी गुरूवार को ही ग्वालियर में रुके अजय सिंह के पास पहुंचे ओर उनको पूरी स्थिति से अवगत कराया। कांग्रेसियो की बात सुनकर अजय सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को फोन लगाकर उनको शहर कांग्रेस अध्यक्ष के फरमान के बारे में बताया। इस पर कमलनाथ ने उनसे कहा कि कांग्रेस का कोई भी व्यक्ति फार्म भरवाने के लिए स्वतंत्र है ओर जो आदेश शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने जारी किया है उसके कोई मायने नहीं है। कमलनाथ की बात सुनने के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कांग्रेसियो से कहा कि आप जहां चाहे शिविर लगाकर नारी सम्मान योजना के फार्म भरवा सकते है। इस तरह एक बार फिर शहर कांग्रेस अध्यक्ष की नारी सम्मान योजना पर राजनीति करने की योजना विफल हो गई ओर उनको एक तरह से प्रदेश कांग्रेस ने करारा जवाब भी दे दिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com