धू-धू कर जली होलिका
धू-धू कर जली होलिकाRaj Express

Gwalior : धू-धू कर जली होलिका, होली की मस्ती शुरू

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : शुभ मुहूर्त में मंगलवार शाम से ही होलिका दहन शुरू हो गया तो रात्रि तक चला। इसी के साथ होली की मस्ती शुरू हो गई।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। बुराई पर अच्छाई की जीत की प्रतीक होलिका का दहन कर श्रद्धालुओं ने अग्निदेव से अपने और अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। शुभ मुहूर्त में मंगलवार शाम से ही होलिका दहन शुरू हो गया तो रात्रि तक चला। इसी के साथ होली की मस्ती शुरू हो गई। कई शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं ने सामुहिक रूप से होली का त्योहार मनाया। इस बार कोराना का भय नहीं होने से बुधवार को शहर में धुलंडी का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा और जमककर रंग और गुलाल उड़ेगा।

शहर के प्रमुख मंदिरों में पंरपरागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ होली जलाई गई। सुबह घरों में पूरी पकवान बनें, जिससे होलिका की परिक्रमा कर हरिभक्त प्रह्लाद की सुरक्षा की कामना की तथा अग्निदेव से अपने परिवार की खुशहाली के लिए वरदान मांगा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होलिका दहन किया गया, तत्पश्चात लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामना दी। सराफा बाजार में सबसे बड़ी कंडों की होली जलाई गई।

मॉडल टाउन में किया होलिका दहन :

मॉडल टाउन वेलफेयर सोसायटी में मंगलवार की शाम महिलाओं ने होली का पूजन कर होलिका दहन किया। होलिका दहन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाब लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर मधु भार्गव, सुनीता पाराशर, नीलम पांडे, अर्चना शर्मा, शोभा गुप्ता, ज्योति तिवारी, गीता शर्मा, मानसी भार्गव, रीना भदौरिया, काजल गुप्ता उपस्थित थीं।

माधव बल निकेतन एवं वृद्ध आश्रम में होलिका दहन साथ में वृद्ध माता-पिता के साथ होली खेली गई। आश्रम परिसर में ही होलिका दहन किया गया एवं वृद्ध होली के गीत बार खूब व्यक्त किया एवं होली का आनंद लिया कल बुधवार को वृंदावन के कलाकारों द्वारा दोपहर 12 बजे फूलों की होली का कार्यक्रम रखा गया है। इस मौके पर चेयरमेन नूतन श्रीवास्तव, पवन भटनागर, सीमा सक्सेना सहित वृद्ध माता-पिता उपस्थित रहे।

आज मनेगा धुलंडी का पर्व :

8 मार्च को शहर में रंग-गुलाल खेला जाएगा, जिसके चलते मंगलवार को भी शहर में रंगों की जमकर खरीददारी हुई। होली के त्योहार के प्रमुख आकर्षण रंग गुलाल हैं, जिनसे बाजारों की रौनक देखते ही बन रही है। महाराज बाड़ा, हजीरा चौराहा, सदरबाजार मुरार के फुटपाथ पर रंग गुलाल सजा है, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों को भीड़ उमड़ रही है। इसके अलावा बाजार से पैक बंद मंहगे रंग और गुलाल की भी बिक्री जोरों पर है।

बाड़े पर मूर्ख सम्मेलन आज :

होली के मौके पर दीनदयाल सिटी मॉल में एशोसशिन ऑफ यूथ सोसायटी द्वारा होली हंगामा कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। ग्वालियर विकास समिति द्वारा मूर्ख सम्मेलन का आयोजन 8 मार्च को शाम 5:30 बजे से किया जाएगा। 42वां मूर्ख सम्मेलन समिति के संस्थापक व इस आयोजन के आरंभकर्ता स्व. मनमोहन घायल की स्मृति मेें होगा। मूर्ख सम्मेलन में हंसाहंसाकर लौटपोट करने के लिए झांसी के गोविंद सिंह गुल, शहर के हास्यकवि अमित चितवन, रैंचों विवेक शर्मा, सहित अन्य हास्यकवि हंसी के रंग बिखरेंगे।

कल मनेगी भाईदूज :

होली की दूज को भाईदूज के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बहिनें भाई को अपने घर भोजन कराती हैं और उनके माथे पर तिलक करती हैं। ऐसी मान्यता है कि इससे भाई को अकाल मौत का भय नहीं रहता है, इसलिए होली को भाई अपनी बहिन के घर भोजन करने जरूर जाते हैं।

लालटिपारा में गाय के गोबर से होली :

उधर लाल टिपारा गौशाला में हर बार की तरह इस बार भी अनूठे अंदाज में गौमय होली खेली गई। गाय के गोबर और प्राकृतिक गुलाल से गौभक्त होली के रंगों में सराबोर नजर आए, साथ ही इस मौके पर गौपूजन भी किया गया। इस दौैरान भक्तों का उत्साह और मस्ती देखने लायक थी। होली खेलने के बाद यहां सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान गौशाला के संत ऋषि महाराज व अनेक गौभक्त मौजूद रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com