पार्टी में युवक को मारी गोली, पिता को चाकू से गोदा
पार्टी में युवक को मारी गोली, पिता को चाकू से गोदाRaj Express

Gwalior News: बर्थ-डे पार्टी में बन्दूक के साथ चले चाकू और तलवार, युवक को मारी गोली, पिता को चाकू से गोदा

Gwalior Crime News: हत्या की वारदात के बाद एसएसपी राजेश सिंह चंदेल, सीएसपी इंदरगंज अशोक जादौन, जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान सहित दो थानों की फोर्स घटनास्थल तैनात कर दी है।

हाई लाइट्स

  • भाजपा के पूर्व पार्षद शशि शर्मा की बर्थ-डे पार्टी में बन्दूक के साथ चले चाकू और तलवार।

  • जन्मदिन का उत्सव एक पल में बदला मातम में।

  • हत्या की वारदात के बाद दो थानों की फोर्स घटनास्थल तैनात कर दी गई है।

Youth Murdered in Former Councilor Birthday Party: ग्वालियर। मध्यप्रदेश में जन्मदिन का उत्सव अचानक मातम में बदल गया। ग्वालियर जिले के जनकगंज में भाजपा के पूर्व पार्षद शशि शर्मा की बर्थ-डे पार्टी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक के पिता, दो सगे भाईयों और चाचा को चाकू, तलवार से गोद दिया। इस वारदात से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। हत्या की वारदात के बाद एसएसपी राजेश सिंह चंदेल, सीएसपी इंदरगंज अशोक जादौन, जनकगंज थाना प्रभारी विपेंद्र सिंह चौहान सहित दो थानों की फोर्स घटनास्थल तैनात कर दी गई है। युवक के पिता, भाईयों और चाचा को जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

मिली जानकारी के अनुसार, जनकगंज के सत्यनारायण की टेकरी में रविवार रात भाजपा के पूर्व पार्षद शशि शर्मा की बर्थ-डे पार्टी थी। दोनों पक्षों में रंजिश चल रही है। बर्थ-डे पार्टी में जब दोनों आमने-सामने आए तो पहले मुंहवाद हुआ और फिर झगड़ा हो गया। इसके बाद चाकू, तलवार के साथ उत्सव में बन्दूक चल गई और एक पल में उत्सव मातम में बदल गया।

यह है मामला :

सत्यनारायण की टेकरी निवासी दिलीप उर्फ छोटू राठौर भाईयों के साथ मोहल्ले में रहने वाले पूर्व पार्षद शशि शर्मा की जन्मदिन पार्टी में गए थे। तीन जगह जन्मदिन की पार्टी चल रही थी। शशि के घर के अलावा कमलेश और सूरज के घर पर भी जन्मदिन की पार्टी थी। केक कटिंग के दौरान दिलीप उर्फ छोटू राठौर भाईयों के साथ यहां आए। इनकी सूरज शर्मा और कमलेश से पुरानी रंजिश है। पार्टी में इनका आमना-सामना होते ही दोनों में झगड़ा हो गया। सूरज ने छोटू को गोली मार दी। इन लोगों के साथ चार अन्य लोग भी थे। गोली छोटू की पीठ में लगी, गोली मारने के बाद लाठी, चाकू और तलवार चलीं। इसमें सूरज के भाई, पिता और चाचा घायल हैं। इन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। इस वारदात के बाद दो लोग थाने भी पहुंचे। इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। इन लोगों ने सरेंडर कर दिया। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co