अब और अधिक रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें
अब और अधिक रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनेंसांकेतिक चित्र

Gwalior : अब और अधिक रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : झांसी मंडल में 110 से 130 किमी तक पहुंची ट्रेनों की स्पीड। अब तक 75 से 100 किमी प्रतिघंटा तक थी ट्रेनों की रफ्तार। 35 किलोमीटर तक बढ़ी ब्रांच लाइन रेलखंड की स्पीड।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। ट्रेने अब और अधिक स्पीड से दौड़ेंगी। झांसी मंडल की ट्रेनों की स्पीड 100 से 130 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। रेल्वे ने विकास कार्यों में निरंतरता बनाये रखते हुए अपनी सभी ब्रांच लाइन रेलखंड की क्षमता को ध्यान में रखते हुए पर रेल संचालन गति 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी है, जिसमें मंडल के ललितपुर-खजुराहो 164.25 किलोमीटर रेलखंड की वर्तमान गति 100 किमी प्रति घंटा को बढाकर 110 किमी प्रति घंटा कर दिया गया है।

इसी क्रम में बिरलानगर-सोनी 55.49 किमी रेलखंड की गति को 90 किमी प्रतिघंटा से बढाकर 110 किमी प्रति घंटा , सोनी-भिंड 23.59 किमी रेलखंड की गति बढ़ाकर 75 किमी प्रति घंटा से 110 कर दिया गया है तथा भिंड -उदिमोर 23.77 किमी रेलखंड पर गति को 100 किमी प्रति घंटा से 110 किलोमीटर प्रति घंटा कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मंडल की प्रमुख और सबसे व्यस्ततम रेलखंड धौलपुर-बीना रेलखंड पर धौलपुर-ललितपुर खंड लगभग 253 किलोमीटर रेलखंड पर सेक्शनल गति को 130 किलोमीटर प्रति घंटा तथा इसी खंड के ललितपुर-बीना 62 किलोमीटर किलोमीटर रेलखंड पर सेक्शनल 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसको अब और बढाए जाने के लिए रेलवे प्रयासरत है। झांसी मंडल सहित सम्पूर्ण उत्तर मध्य रेलवे 100 प्रतिशत विद्युतीकृत हो गया है। इसी क्रम में आवश्यकतानुसार सांक स्टेशन पर भी नया कर्षण सब स्टेशन तैयार कर संस्थापित किया गया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co