पवैया ने दशहरा मिलन समारोह कर दिखाई ताकत
पवैया ने दशहरा मिलन समारोह कर दिखाई ताकतShahid - RE

Gwalior : पवैया ने दशहरा मिलन समारोह कर दिखाई ताकत

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संतों ने की भागीदारी। 501 दीपों से हुई महाआरती। आतिशबाजी से जगमग हुआ आकाश।

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। विजयादशमी के उपलक्ष्य में पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र के सहप्रभारी जयभान सिंह पवैया ने रविवार को कुसुमाकर रंगमंच पर महाआरती एवं भोज का आयोजन कर अपनी ताकत दिखाई। इसमें राजनेताओं के साथ संत समाज, प्रबुद्धजनों ने भी शिरकत की। इस मौके पर 501 दीपों से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की आरती की गई। 15 मिनट तक चली संगीयमय भगवान की आरती के दौरान लोग मंत्रमुग्ध हो गए। आतिशबाजी से समूचा वातावरण उल्लासित हो उठा। दंदरौआ के संत रामदास महाराज ने श्रीराम-लक्ष्मण की सजीव झांकी की वंदना की।

इस दौरान कलाकारों ने कत्थक नृत्य के मध्यम से भगवान श्रीराम की स्तुति की। यह विहंगम दृश्य देखकर उपस्थितजन आनंदिन हो गए। कुछ समय के लिए पूरा परिसर संगीतमयी धारा में प्रवाहित होने लगा। इससे पहले प्रवेश द्वार पर अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का शमी पत्र भेंटकर स्वागत किया गया। आरती के बाद महाप्रसादी शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान संत कृपाल सिंह, दंदरौआ महाराज रामदास महाराज, लाल टिपारा के संत अच्युतानंद महाराज, प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, सांसद केपी यादव, सांसद संध्या राय, भाजपा प्रदेश महामंत्री रणवीर रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, पूर्व मंत्री रूस्तम सिंह, पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, देवेन्द्र सिंह तोमर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर महिलाओं ने चंदन का टीका लगाकर आगुन्तकों का स्वागत किया। इस मौैके पर आयोजित सहभोज में संतों सहित सभी ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम के आयोजक जयभान सिंह पवैया ने इस मौके पर संतों की चरण वंदना कर उनकी चरणधूलि माथे से लगाई।

प्रदेश गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सांसद केपी यादव भी पहुंचे
प्रदेश गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और सांसद केपी यादव भी पहुंचेRaj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com