Gwalior : आसमान में बादल छाने से गर्मी से राहत
तापमान :
अधिकतम - 30 डिसे
न्यूनतम -13.8 डिसे
आद्रर्ता :
सुबह - 80 फीसदी
शाम - 47 फीसदी
ग्वालियर, मध्यप्रदेश। फरवरी के महीने में तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचने से लोगों का पसीना निकलने के बाद शुक्रवार से मौसम में फिर बदलाव आ गया है। आसमान में बादल छा गए हैं, जिससे गर्मी का अहसास भी कम हो गया है। शुक्रवार को दिन का तमापन सिर्फ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
मौसम विभाग की माने तो अगले 2 दिन यानि 27 फरवरी तक बादल छाए रहेंगे। वहीं हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। शुक्रवार की शाम भी इक्का दुक्का बूंदे भी गिरी हालांकि शाम को मौसम खुशनुमा रहा। ऐसा हवा का रुख बदलने से हुआ है। फिलहाल दो तीन दिन पारा 31 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं रात में तापमान 13-14 डिग्री दर्ज किया जाएगा। अगले दो तीन दिन तक दिन और रात के तापमान में ऐसा ही उतार-चढ़ाव होने की संभावना है। साथ ही बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। मौसम बदलने से अब दिन में गर्मी महसूस होने लगी थी, लेकिन शुक्रवार को बादलों ने राहत दी। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने से हवा में नमी आ गई वहीं बादल भी छा गए हैं। इस कारण सूरज की रोशनी जमीन तक आते-आते थोड़ी कमजोर हो गई और दिन के तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मार्च के पहले सप्ताह में गर्मी का असर फिर बढ़ेगा। दिन और रात दोनों ही पारे में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,. जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह की आद्रर्ता 80 फीसदी रही, जो सामान्य से 17 फीसदी अधिक थी। शाम की आद्रर्ता 47 फीसदी रही।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।