फिर शुरू हुई कड़ाके की ठंड, पारा 2.3 डिग्री
फिर शुरू हुई कड़ाके की ठंड, पारा 2.3 डिग्रीShahid - RE

Gwalior : फिर शुरू हुई कड़ाके की ठंड, पारा 2.3 डिग्री

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों तक गलन व ठिठुरन भरी सर्दी के साथ ही चल रही कोल्ड वेव से कोई राहत नहीं मिलेगी।

तापमान :

  • अधिकतम-20.0 डिसे

  • न्यूनतम- 2.9 डिसे

आर्द्रता :

  • सुबह-88 फीसदी

  • शाम- 55 फीसदी

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। बीते दो दिनों से पहाड़ों से टकराकर अंचल में आ रही बर्फीली हवा ने घर के अंदर भी परेशान कर रखा है। शीतलहर लोगों पर कहर बरपा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दो दिनों तक गलन व ठिठुरन भरी सर्दी के साथ ही चल रही कोल्ड वेव से कोई राहत नहीं मिलेगी, हालांकि अंचलवासियों के लिए राहत की बात यह है कि 19 जनवरी से जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही पहाड़ों से टकराकर अंचल में आने वाली बर्फीली हवा पर ब्रेक लगेगा और अंचलवासियों को ठंड से हल्की राहत मिलना शुरु होगी।

बीती रात बर्फीली हवा लगातार चलने से सुबह तक ठंड रही। धूप निकलने व ठंड गर्म कपड़े पहने होने के बाद भी शरीर के अंदर पहुंचकर परेशान करती रही। अंचल के मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी चौबीस घंटों के दौरान मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। जिसके कारण समूचा अंचल शीतलहर व कड़ाकेदार सर्दी की चपेट में जकड़ा रहेगा।

गर्म कपड़ों में भी ठिठुर रहे लोग :

बीते दो दिनों से लगातार पड़ रही शरीर जमा देने वाली ठंड का असर सीधे तौर पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक की सेहत पर पड़ रहा है। अंचल में जनवरी महीने में बढ़ती ठंड का कारण मौसम वैज्ञानिक उत्तर भारत से अंचल में लगातार आ रही सर्द हवा के कारण कोहरे का छंटना बता रहे हैं, साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा अस्सी फीसदी से अधिक होना बता रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिनों से चल रही शीतल हवा के चलते घरों के अंदर घुसी ठंड रजाई में भी गलनभरी ठंड जनमानस को परेशान कर रही है। रात से लेकर सुबह तक लोग ठंड के गलाव से बचने के लिए अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। सर्दी का आलम यह है कि दिन चढ़ने के बाद निकल रही धूप में भी लोग ठिठुरन महसूस कर रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि उत्तर भारत से अंचल में आ रही बर्फीली हवा का खौफ अभी दो दिनों तक अंचल में बना रहेगा, कोल्ड-वेव के चलते दिन व रात का पारा लगातार गिरने से रात के साथ ही दिन में भी ठंड लोगों के लिए परेशानी बनी रहेगी, हालांकि चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहर के चलते कोहरे से राहत आज दूसरे दिन भी बनी रही। उपाध्याय ने बताया कि 19 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर में एक्टिव हो जाएगा। इस सिस्टम के एक्टिव होते ही पहाड़ों से सर्द हवा का आना थमते ही दिन व रात का पारा बढ़नेसे गलन व ठिठुरन भरी सर्दी के साथ कोल्ड-वेव से राहत मिलेगी। 4 जनवरी को इस साल का तीसरा पश्चिमी विक्षोभ अंचल को हिट करेगा। इस सिस्टम के असर के चलते वातावरण में आद्र्रता सौ फीसदी बनी रहने के कारण मौसम बदलेगा और सिस्टम के प्रभाव से हल्की बारिश यानि मावठ देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। सुबह की आर्द्रता 88 फीसदी रही जो सामान्य से 8 फीसदी अधिक थी। शाम की आर्द्रता 55 फीसदी रही।

दिन भर का तापमान( डिसे) :

  • सुबह 5:30 बजे 3.8 डिसे

  • सुबह 8:30 बजे 6.0 डिसे

  • सुबह 11:30 बजे 16.2 डिसे

  • दोपहर 2:30 बजे 19.2 डिसे

  • शाम 6:30 बजे 15.4 डिसे

  • रात 11:00 बजे 6.0 डिसे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com