रात का पारा चढ़ा, पर कम नहीं हुई सर्दी
रात का पारा चढ़ा, पर कम नहीं हुई सर्दीसांकेतिक चित्र

Gwalior : रात का पारा चढ़ा, पर कम नहीं हुई सर्दी

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : आने वाले दिनों में हल्का कोहरा छाए रहने के कारण न्यूनतम पारा आगे आने वाले दिनों में 6 से 8 डिग्री के बीच बना रहने से ठंड का दौर जारी रहेगा।

तापमान :

  • अधिकतम : 25.5 डिसे

  • न्यूनतम : 7.3 डिसे

आद्रता :

  • सुबह : 97 फीसदी

  • शाम : 65 फीसदी

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। शहर में अब कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। तापमान के थोड़े बहुत ऊपर नीचे होने का असर कड़ाके की ठंड पर नहीं पड़ रहा है। गतरात्रि रात के तापमान में थोड़ी बढोतरी होने से 7 डिग्री के पार हो गया,लेकिन लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिली।

अंचल में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो चुका है। दोपहर में भी धूप अब निस्तेज नजर आ रही है। सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। सोमवार सुबह हाइवे पर बहुत हल्की परत का कोहरा भी नजर आया, जिस कारण दृश्यता 1 हजार मीटर से कम रही। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा के चलते अंचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हल्का कोहरे ने संकेत दे दिए हैं कि साल के आखिरी सप्ताह में घने कोहरे के कारण ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाएगी।

मौसम विभाग के मुताबिक आगे आने वाले दिनों में सर्दी के तेवर ऐसे ही देखने को मिलेंगे। जहां दिन में भी सर्दी परेशान करेगी। वहीं आने वाले दिनों में हल्का कोहरा छाए रहने के कारण न्यूनतम पारा आगे आने वाले दिनों में 6 से 8 डिग्री के बीच बना रहने से ठंड का दौर जारी रहेगा। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि वर्तमान में उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने वाला कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है,लेकिन पहाड़ों से आने वाली हवा की रफ्तार पर उत्तर भारत में छाए कोहरे ने ब्रेक लगा दिया है। जिससे जहां अब आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम पारा छह से 8 डिग्री के बीच रहेगा, लेकिन बर्फीली हवा का साथ नहीं मिलने के कारण ठिठ़ुरन भरी ठंड से राहत जरुर आने वाले दिनों में मिलती दिखाई देगी। 21 दिसंबर के बाद एक बार फिर अंचल में मौसम करवट बदलेगा और दिन व रात कड़ाकेदार ठंड में अंचल जकड़ेगा। हवा का रुख भी आगामी दो दिनों में बदला नजर आएगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह की आद्रर्ता 97 फीसदी रही जो सामान्य से 18 फीसदी अधिक थी। शाम की आद्रर्ता 65 फीसदी रही।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com