भाजपा जिलाध्यक्ष का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने से हड़कंप
भाजपा जिलाध्यक्ष का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने से हड़कंपSocial Media

Gwalior : भाजपा जिलाध्यक्ष का शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने से हड़कंप

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का कथित शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने से पार्टी में ग्वालियर से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया है।

मेंग्वालियर, मध्यप्रदेश। अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी का कथित शराब पीते हुए वीडियो वायरल होने से पार्टी में ग्वालियर से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया है। गौरतलब है कि बीते दिनो में भी भाजपा जिलाध्यक्ष का समर्पण निधि के नाम पर पार्षद पद के उम्मीदवारों से रुपए लेने का वीडियो वायरल हुआ था। उक्त वीडियो को लेकर कांग्रेस जहां भाजपा पर निशाना साध रही है, वहीं भाजपा इसे विरोधियों की साजिश बता रही है।

यह वीडियो कहां से लीक हुआ इसकी भनक तो भाजपा जिलाध्यक्ष को भी नहीं हैं, लेकिन कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा वीडियो को ट्वीट किए जाने से प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा हो गई है। अरुण यादव ने ट्वीट में लिखा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आपके जिलाध्यक्ष प्रदेश में ऐसे शराबबंदी का जागरुकता अभियान चला रहे हैं। इसे लेकर आमजन की मिलीजुली प्रतिक्रिया आई है। एक ओर तो लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है कि सावर्जनिक पद पर रहने वाले व्यक्तियों को ऐसा आचरण शोभा नहीं देता है, वहीं कुछ लोगों ने माखीजानी का पक्ष लेते हुए लिखा है कि किसी के निजी जीवन में ताकझांक करना उचित नहीं हैं। प्याले में शराब है यह कैसे कहा जा सकता है।

इन वजहों से विवादों में रहे कमल :

  • कोरोनाकाल में मास्क नहीं लगाने की वजह से वे सुर्खियों में रहे। कई बार उनका बिना मास्क का फोटो समाचार पत्रों में प्रकाशित हुआ, जिसमेें उन्होंने अपने बचाव में कहा कि एक बीमारी की वजह से डॉक्टर ने उन्हें मास्क लगाने से मना किया है।

  • एक कार्यक्रम में जूते पहनकर आरती करने को लेकर भी वे सु्र्खियों में रहे। फोटो वायरल होने के बाद उनका कहना था कि वो फोटो आरती के बाद का था।

  • दो दिन पूर्व समर्पण निधि के नाम पर पार्षद पद के उम्मीदवारों से 10 हजार रुपए लेने का वीडियो भी वायरल हुआ था, जो अभी सुखिर्यों में बना हुआ था, अब यह कथित शराब पीते हुए का वीडियो वायरल हो गया।

  • मंडल अध्यक्षों द्वारा जिलाध्यक्ष के खिलाफ अनसुनी का आरोप लगाते हुए बैठक को लेकर भी जिलाध्यक्ष सुर्खियों में रहे।

  • प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सोलंकी ने भी जिलाध्यक्ष पर कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनने का आरोप भी उस समय सुखिर्यों में रहा था।

इनका कहना है :

मैंने वीडियो नहीं देखा है। कांग्रेस के पास ट्वीट करने के सिवाय कोई और काम नहीं हैं। प्रदेश में शराबबंदी को लेकर मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री

हताशा और निराशा में घिरी कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव की संभावित हार से बौखलाई हुई है। वायरल वीडियो में सूप को शराब बताया जा रहा है। यह वीडियो निकट भविष्य का नहीं हैं। काफी पुराना है, जो शरारतपूर्ण ढंग से वायरल किया गया है।

कमल माखीजानी, जिलाध्यक्ष भाजपा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com