दोपहर में भीषण गर्मी के बाद शाम को चली आंधी
दोपहर में भीषण गर्मी के बाद शाम को चली आंधीShahid - RE

Gwalior : दोपहर में भीषण गर्मी के बाद शाम को चली आंधी

ग्वालियर, मध्यप्रदेश : मई महीने के पहले दिन मौसम ने करवट ली। दिन में तो तेज गर्मी पड़ी, वहीं दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

तापमान :

  • अधिकतम- 43.2 डिसे

  • न्यूनतम- 26.2 डिसे

आर्द्रता :

  • सुबह- 48 फीसदी

  • शाम- 22 फीसदी

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। मई महीने के पहले दिन मौसम ने करवट ली। दिन में तो तेज गर्मी पड़ी, वहीं दोपहर बाद तेज आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आसपास के इलाकों में कहीं कहीं ओले भी गिरे, लेकिन फसल कटकर स्टोर हो जाने की वजह से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं हैं।

प्रदेश के कई इलाकों में जहां ठीक ठाक बारिश हुई, वहीं शहर में चंद बूंदों ने ही भीषण गर्मी से राहत दे दी। शाम 4 बजे से ही आसमान में बादल नजर आने लगे और पौने छह बजे के करीब 15-20 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली और बूंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रशांत महासागर में ला-नीना सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुका है, वहीं दूसरा आ रहा है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इससे 2 मई से बादल रहेंगे। 3 से 5 मई के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद पूरा मई महीना सूखा और गर्म रहेगा।

मई के दूसरे सप्ताह से तपेगा शहर :

फिलहाल आंधी पानी से गर्मी से हल्की राहत मिली है, लेकिन मार्च-अप्रैल के बाद अब मई महीना भट्टी सा तपेगा। मौसम विभाग के मुताबिक पहले सप्ताह में राहत के बाद गर्मी के तेवर तीखे होने लगेंगे। मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसमें सबसे आगे ग्वालियर रहेगा।

शहर का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सुबह की आर्द्रता 48 फीसदी दर्ज की गई, जो सामान्य से 14 फीसदी अधिक थी। शाम की आर्द्रता 22 फीसदी दर्ज की गई, जो सामान्य रही।

दिनभर का तापमान :

  • सुबह 5:30 बजे, 27.0 डिसे

  • सुबह 8:30 बजे, 33.2 डिसे

  • सुबह 11:30 बजे, 40.0 डिसे

  • दोपहर 2:30 बजे, 42.2 डिसे

  • शाम 5.30 बजे, 40.2 डिसे

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com