Happy New Year 2023
Happy New Year 2023Social Media

Happy New Year 2023: मध्यप्रदेश के नेताओं ने सभी को दी नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

वेलकम 2023... मध्यप्रदेश के नेताओं ने सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी, वहीं सब के लिये नव वर्ष पर ये संदेश दिया है।

Happy New Year 2023: वेलकम 2023...साल 2022 को पीछे छोड़ देश-दुनिया ने साल 2023 की शुरूआत कर दी है। नए साल 2023 का स्वागत देशभर में धूम-धाम से किया जा रहा है। ऐसे में सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि की कामना कर मध्यप्रदेश के नेताओं ने सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

आप सब के लिये नव वर्ष पर मेरा संदेश...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर सभी देश व प्रदेशवासियों को नव वर्ष 2023 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी, और कहा- यह नया साल आपके जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए। हमारा देश व प्रदेश एक नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे, ईश्वर से मेरी यही कामना है।

सभी प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल

मंत्री सारंग ने अंग्रेजी नव वर्ष की दी हार्दिक शुभकामनाएं

मंत्री सारंग ने ट्वीट कर लिखा- आप सभी को अंग्रेजी नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। यह नव वर्ष आप सभी के जीवन में खुशियां लाए, नूतन वर्ष का नव प्रभात आप सब के जीवन को सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य से आलोकित करे। आइए, नव वर्ष पर हम राष्ट्र को विश्व में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में स्थापित करें।

सभी को नव वर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं। महाकाल बाबा से कामना है कि यह नया वर्ष सभी के लिए समृद्धि एवं खुशियाँ लेकर आये।

वीडी शर्मा

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं: कांग्रेस

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा- आप सभी को नववर्ष की हार्दिक बधाई, ईश्वर से प्रार्थना है कि नया वर्ष आपके लिए सुख, शांति और प्रगति का वर्ष साबित हो। हम मिलकर बेरोजगारी मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त, महंगाई मुक्त और कुशासन मुक्त मध्यप्रदेश का निर्माण करेंगे “नया साल, नई सरकार”

सभी देश-प्रदेशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नव वर्ष में आपका जीवन उमंग, उत्साह व ऊर्जा से परिपूर्ण हो और आप अपने सभी लक्ष्य सार्थक करने में सफल हो, यही कामना है।

पीसी शर्मा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com