तुम्हें कैसे समझाएं गांधी डरा नहीं करते, कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Rahul Gandhi Disqualified: इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा राहुल गांधी को लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करना भारतीय लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में याद रखा जाएगा।
कांग्रेस प्रदर्शन
कांग्रेस प्रदर्शन RE Indore

इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार को रद्द कर दी गई। इसे लेकर शहरभर में जमकर प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा राहुल की सदस्यता समाप्त कर अडानी के आर्थिक अपराध पर पर्दा नहीं डाला जा सकता। राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त करना लोकतंत्र का काला दिवस है। कांग्रेस नेताओं ने कहा, तुम्हें कैसे समझाएं गांधी डरा नहीं करते...।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व वायनाड से सांसद राहुल गांधी को लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित करना भारतीय लोकतंत्र के काले दिवस के रूप में याद रखा जाएगा। सरकार देश में  घृणा, भय और कट्टरता की राजनीति का पर्याय बन चुकी है। भाजपा और संघ के खिलाफ मुखर होकर लड़ रहे राहुल गांधी केंद्र सरकार द्वारा लोगों की आकांक्षाओं की उपेक्षा के खिलाफ  आम जनता को जागरूक कर राजनीतिक केंद्रीकरण और अडानी महाघोटाले के खिलाफ  लगातार आवाज उठा रहे है, जिससे भोखलाई सरकार ने सूरत जिला न्यायाल के फैसले पर तुरंत अमल करते हुए उनकी सदस्यता निरस्त कर दी। 

जनता तक पहुचाएंगे सच

अडानी महाघोटाले की जे पी सी मांग से घबराकर  सरकार के इस निर्णय की घोर निन्दा करते हुए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव राजेश चौकसे, व शहर कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि 24 मार्च का यह दिन पूरे देश में काले दिवस के रूप में याद रखा जाएगा। सरकार ने अपने पूंजीपति मित्रों को बचाने और अडानी महाघोटाले पर पर्दा डालने के लिए लोकतंत्र का गला घोटा है। कांग्रेस पार्टी सरकार के इस निर्णय के खिलाफ  कानूनी लड़ाई लडऩे के साथ ही जनता के साथ अडानी महाघोटाले का सच जनता तक पहुंचाएगी। 

तैयार है इंकलाब के लिए

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता संतोष सिंह गौतम ने कहा राहुल गांधी को लेकर जो फैसला सुनाया है वह भारतीय लोकतंत्र का काला दिन है। सरकार को जिस आवाज से सबसे ज्यादा डर लगता है, उसे संसद पहुंचने से रोक दिया गया है। गोडसे के अनुयायियों, गांधी को डराने की इस निर्लज्ज कोशिश के बाद अब सड़कों पर आने वाले इंकलाब के लिए तैयार रहो। तुम्हें कैसे समझाएं, गांधी डरा नहीं करते।

काले गुब्बारे छोड़कर विरोध जताया

भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस के पिंटू जोशी और अमन बजाज द्वारा विरोध प्रदर्शन कर किया गया। गया। पिंटू जोशी ने कहा राहुल गांधी की लड़ाई में जनता साथ खड़ी है। बाबा अंबेडकर की प्रतिमा के सामने काले गुब्बारे छोड़ कर अपना विरोध प्रदर्शित किया। साथ ही सभी कांग्रेसियों ने काली पट्टी बांधकर आवाज बुलंद की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com