संस्कारधानी में निकली विशाल कांवड़ यात्रा
संस्कारधानी में निकली विशाल कांवड़ यात्राSudha Choubey - RE

संस्कारधानी में निकली विशाल कांवड़ यात्रा, उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब- दिग्विजय सिंह हुए शामिल

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज सोमवार 17 जुलाई को संस्कार कावड़ यात्रा निकाली जा रहीं हैं। जिसमें बड़ी संख्या में साधु, संत, श्रद्धालु शामिल हुए।

हाइलाइट्स-

  • संस्कारधानी में निकली विशाल कांवड़ यात्रा

  • कांवड़ यात्रा में उमड़ा शिव भक्तों का जनसैलाब

  • कांवड़ यात्रा में दिग्विजय सिंह भी हुए शामिल

जबलपुर, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आज सोमवार 17 जुलाई को संस्कार कावड़ यात्रा निकाली जा रहीं हैं। जिसमें बड़ी संख्या में साधु, संत, श्रद्धालु शामिल हुए। इस यात्रा में हजारों कावड़िए एक कावड़ में जल और दूसरे में पौधा लेकर निकल रहे हैं। आस्था और श्रद्धा का केंद्र बनती जा रही संस्कार कांवड़ यात्रा 13 वे वर्ष में प्रवेश हो रही है। यहां हर साल श्रावण मास के दूसरे सोमवार को निकाली जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए हैं। दिग्विजय सिंह यात्रा में नंगे पैर दिखाई दिए और उन्होंने कांवड़ भी उठाई। इसके अलावा कांग्रेस विधायक संजय यादव, विधायक विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर सिंह भी शामिल हुए।

बता दें कि, यात्रा के दौरान कावड़िये कांवड़ में एक तरफ माँ नर्मदा जल और कांवड़ के दूसरी तरफ शिव स्वरूप देव पौधा को रखकर, माँ नर्मदा और महादेव का पूजन अर्चन कर गौरीघाट से लेकर कैलाशधाम तक 35 किलोमीटर पैदल चल रहे हैं। कावड़िए कैलाशधाम मंदिर में महादेव का माँ नर्मदा के जल से अभिषेक करेंगे।

दिग्विजय सिंह ने दिया बयान:

वहीं, इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भाजपा के चुनावी हिंदू वाले बयान जारी किया है। दिग्विजय सिंह ने इस दौरान कहा कि, "उनके बयानों से मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है। धर्म मेरे लिए राजनीतिक नहीं, मेरा निजी विषय है। मैं राजनिति के लिए धार्मिक अयोजन नहीं करता।"

जानकारी के लिए बता दें कि, हर साल की तहर इस साल भी आज सोमवार को संस्कारधानी में कांवड़ यात्रा निकाली जा रही हैं। कांवड़ यात्रा सुबह 7 बजे ग्वारीघाट से नर्मदा जल लेकर 35 किमी की पैदल यात्रा कर जबलपुर की 5 विधानसभा से होकर कैलाश धाम पहुंचेगी। जिसमें करीब एक लाख कांवड़ियों के शामिल होने का अनुमान है, इस कावड़ यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।

इन मार्गो से निकलेगी कावड़ यात्रा:

जानकारी के अनुसार, ग्वारीघाट से रेतनाका, रामपुर चौक, आदिगुरु शंकराचार्य चौक , शास्त्रिब्रिज, तीन पत्ती, यातायात चौक, सुपरमार्केट, लार्डगंज चौक, बड़ा फुआरा, सराफा बाजार से गलगला, बेलबाग, घमापुर चौक, कांचघर चौक, गोकलपुर, रांझी, खमरिया चौक से कैलाशधाम।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com