जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पीएम मोदी पर कसा तंज
जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पीएम मोदी पर कसा तंजSudha Choubey - RE

जबलपुर में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने पीएम मोदी पर कसा तंज- तुगलक की तरह काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह (Govind Singh) जबलपुर पहुंचे। उन्होंने यहां पीएम मोदी पर तंज कसा है।

जबलपुर, मध्य प्रदेश। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह (Govind Sing) जबलपुर पहुंचे। वो यहां आयोजित हो रही कांग्रेस के संभागीय वैठक में शामिल होने पहुंचे। जहां सर्किट हाउस में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारवार्ता को संबोधित किया। उन्होंने यहां पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, वे मोहम्मद बिन तुगलक की तरह काम कर रहे है। जिससे देश का भला नहीं हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष यहां नहीं रुके, उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार और मंत्रियों को आड़े हाथों लेते हुए जमकर आलोचना की। नेता प्रतिपक्ष जबलपुर में आयोजित हो रही कांग्रेस के संभागीय वैठक में शामिल होने पहुंचे है।

वीडी शर्मा को लेकर कह यह बात:

इस दौरान उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि, "उन्होंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी और श्वसुर को एग्रीकल्चर कालेज में महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति दिलाई। दरअसल, जबलपुर में वे कांग्रेस की बैठक में शामिल होने आज सुबह पहुंचे हैं।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष गोंविंद सिंह ने इस दौरान कहा कि, "आगले महीने 12 जून को जबलपुर से विधानसभा चुनाव 2023 का शंखनाद किया जाएगा। इसमें भाग लेने के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा गांधी जबलपुर आएंगी। इस पत्रकार वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि, प्रियंका वाड्रा गांधी नर्मदा तट पर पूजन के साथ अभियान की शुरुआत करेंगी। इसकी तैयारी के लिए आज जबलपुर में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली जा रही है।"

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि, प्रदेश सरकार के ऊपर करीब चार लाख करोड़ का कर्ज है, जबकि बजट 3.14 लाख करोड़ रुपये का ही है। सरकार को बताना चाहिए कि उसने जो चार लाख करोड़ का कर्ज लिया उसकी राशि कहां गई? उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना काल में भी राहत कार्यों के नम पर बड़ी गड़बड़ी की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co