Anuraag Thakur in MP
Anuraag Thakur in MPSocial Media

कांग्रेस ने MP को बीमारू बनाया भाजपा ने विकास का अग्रणी राज्य बनाया: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Anuraag Thakur in MP: केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा- मध्यप्रदेश में फिर एक बार कमल का फूल खिलेगा, फिर बनेगी भाजपा सरकार।

हाइलाइट्स :

  • आज केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जबलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा की

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा- प्रदेश में फिर एक बार कमल का फूल खिलेगा, फिर बनेगी भाजपा सरकार

  • कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा- कांग्रेस ने MP को बीमारू बनाया BJP ने विकास का अग्रणी राज्य बनाया

Anuraag Thakur in MP: "कांग्रेस ने मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बनाया था, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उस प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर आज देश के उभरते हुए अग्रणी राज्य में लाकर खड़ा करने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों और नेतृत्व के दम पर फिर सत्ता में आने के बाद प्रदेश के विकास का यह क्रम जारी रखेगीं। मध्यप्रदेश में फिर एक बार कमल का फूल खिलेगा और फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी" यह बात केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल तथा सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जबलपुर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कही।

अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि, अगर देश को लूटने वालों के खिलाफ कार्रवाई होती है और जिनको यह ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे रहे थे, वह आप सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन से लेकर मनीष सिसोदिया की कई महीनो से जेल में है। इनके पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते इस्तीफे देने पड़े। सत्येंद्र जैन 10 महीने जेल में रहे व अभी भी है और जेल से विभाग चला रहे है। ये आम आदमी पार्टी की ये कैसी राजनीति है ? उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार के भ्रष्टाचार से अरविंद केजरीवाल का भ्रष्ट चेहरा उजागर हुआ है।

केजरीवाल कर रहे भ्रष्टाचारियों का बचाव:

केन्द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा- आप पार्टी के नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मैं यही देख रहा हूं कि दिल्ली में जो भ्रष्ट सरकार आम आदमी की है। जिसके उप मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री से लेकर सांसदों तक जेल में हैं। जो कभी भ्रष्टाचार मिटाने का नारा देते थे, धरने पर बैठते थे। आज भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए धरने पर बैठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बड़ा बदलाव आप देख रहे होंगे, ये आप पार्टी वाले कांग्रेस के भ्रष्टाचार के खिलाफ धरने पर बैठते थे। अब अरविंद केजरीवाल जी अपने भ्रष्ट साथियों को बचाने के लिए धरने पर बैठते हैं, यही बदलाव है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले केजरीवाल कहते थे इस कुर्सी में ही कोई खोट है, जो भी बैठते है वो भ्रष्टाचारी हो जाता है। अरविंद केजरीवाल ने वही सिद्ध किया है, आप सरकार ने भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार किया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co