मध्यप्रदेश के अमीर विधायक
मध्यप्रदेश के अमीर विधायकRE - Bhopal

MP Politics News : MP में 230 में से 205 विधायक करोड़पति, 39% पर आपराधिक प्रकरण और 15% पर गंभीर मामले दर्ज

Madhya Pradesh Political Report : बीजेपी के 163 में से 141यानी 88 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। कांग्रेस के 66 में से 61यानी 92 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं।

हाइलाइट्स :

  • MP के अमीर विधायकों में टॉप 2 में बीजेपी के विधायक।

  • आपराधिक मामलों में बीजेपी से आगे है कांग्रेस के विधायक।

  • 2018 में 81 और 2023 में 89 प्रतिशत विधायक करोड़पति।

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में निर्वाचित होकर आए 230 विधायकों में से 205 विधायक करोड़पति हैं। वहीं 39% यानी 90 विधायकों पर आपराधिक मुक़दमे और 15% (34) विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज हैं। सबसे अमीर विधायक चेतन्य कश्यप हैं जो कि रतलाम से बीजेपी विधायक हैं।

एडीआर रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्यप्रदेश में नवनिर्वाचित विधायकों की औसत संपत्ति 11.77 करोड़ है, साल 2018 में औसतन संपत्ति 10.17 करोड़ थी। बीजेपी के 163 में से 141यानी 88 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। कांग्रेस के 66 में से 61यानी 92 प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं। इन 230 विधायकों में से 202 विधायकों की संपत्ति 1 करोड़ से अधिक है।

टॉप - 3 करोड़पति विधायक

रतलाम से बीजेपी विधायक चेतन्य कश्यप एमपी के सबसे अमीर विधायक हैं उनके पास कुल 296 करोड़ की घोषित संपत्ति है। कटनी जिले कि विजयराघवगढ़ विधानसभा से बीजेपी विधयक संजय पाठक के पास 242 करोड़ की घोषित संपत्ति है और वहीं कांग्रेस के पूर्व सीएम और छिंदवाड़ा से कांग्रेस विधायक कमलनाथ के पास 134 करोड़ की घोषित संपत्ति है।

सबसे कम संपत्ति वाले 3 विधायक

रतलाम की सैलाना विधानसभा सभा सीट से कमलेश डोडियार सबसे कम संपत्ति वाले विधायक हैं। उनके पास मात्र 18 लाख 32 हज़ार 938 रूपए की घोषित संपत्ति है। जबलपुर की सिहोरा विधानसभा से विधायक संतोष वरकड़े के पास 25 लाख 83 हज़ार 783 रूपए की संपत्ति है। खंडवा विधानसभा से विधायक कंचन मुकेश तनवे के पास 26 लाख 93 हज़ार 552 रूपए की घोषित संपत्ति है।

एमपी में तीन कर्ज वाले विधायक

सुरेंद्र पटवा रायसेन की भोजपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक हैं। उनके ऊपर 57 करोड़ 40 लाख 61 हज़ार 985 रूपए का कर्ज है। उज्जैन के महिदपुर विधानसभा से दिनेश जैन विधायक हैं। उनके ऊपर 30 करोड़ 82 लाख 30 हज़ार 889 रुपए का कर्ज है। सागर की खुरई विधानसभा से विधायक भूपेंद्र सिंह हैं। उनपर 23 करोड़ 26 लाख 12 हज़ार 691 रुपए का कर्ज है।

साल 2018 में 230 विधायकों में से 187 (81) प्रतिशत विधायक करोड़पति थे। साल 2023 में 230 विधायकों में 205 (89) प्रतिशत विधायक करोड़पति हैं।

2023 में निर्वाचित होकर आए 124 विधायकों पर आपराधिक और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 90 (39) प्रतिशत विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। 34 ( 15) प्रतिशत विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज हैं। बीजेपी के 163 में से 51 (31) प्रतिशत विधायकों के ऊपर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 163 में से 16 (10) प्रतिशत विधायकों पर गंभीर मामले दर्ज हैं। कांग्रेस के 66 में से 38 (58) प्रतिशत विधायकों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 66 में से 17 (26) प्रतिशत पर गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं भारत आदिवासी पार्टी के एक ही प्रत्याशी के ऊपर आपराधिक और गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com