CM कैबिनेट बैठक
CM कैबिनेट बैठक Social Media

कैबिनेट बैठक में आज औद्योगिक भवन विकास नियम 2021 में संशोधन के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, जानें और फैसले

MP Cabinet Meeting: आज हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद मंजूरी दी है, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर जानकारी दी है।

MP Cabinet Meeting: आज हुई कैबिनेट की बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद मंजूरी दी है। कैबिनेट बैठक में हुए अहम निर्णयों की जानकारी मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर दी है।

नरोत्तम मिश्रा ने दी फैसलों की जानकारी :

नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि, कैबिनेट ने "मध्य प्रदेश MSME को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम, 2021" में संशोधन का प्रस्ताव मंजूर किया है। इससे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप औद्योगिक इकाईयों को त्वरित निवेश और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकेंगे। वहीं आज कैबिनेट ने सीहोर जिले में 346.12 करोड़ रुपए की सीप-अम्बर सिंचाई कॉम्प्लेक्स को स्वीकृति प्रदान की है। इस निर्णय से सीहोर जिले के 47 ग्रामों का 15,284 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र सिंचाई सुविधा के दायरे में आ जायेगा।

इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी:

  • कैबिनेट ने ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फुट ऊंची बहुधातु प्रतिमा व पेडेस्टल निर्माण कार्य के लिए पुनरीक्षित लागत राशि 198.25 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

  • कैबिनेट की बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

  • बैठक में ओबीसी वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को फॉरेन लैंग्वेज की ट्रेनिंग दिलाने का फैसला किया है।

इधर, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिपरिषद की बैठक से पूर्व मंत्रियों से चर्चा में यह जानकारी दी है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश को फिर नई सौगात देंगे। पीएम मोदी 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सतना जिले के कार्यक्रम में वर्चुअली जुड़ेंगे और प्रदेश के साढ़े चार लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगे। मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी का विगत एक माह के अंदर यह तीसरा बड़ा कार्यक्रम होगा।

CM कैबिनेट बैठक
धनतेरस के दिन PM मोदी MP के 4.5 लाख लोगों का करवाएंगे गृहप्रवेश, सीएम ने दी यह जानकारी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co