Amit Shah in MP LIVE
Amit Shah in MP LIVESocial Media

कांग्रेस सरकार के 53 सालों का हिसाब दे मिस्टर बंटाधार और कमलनाथ की जोड़ी: अमित शाह

Amit Shah Visit MP: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरीब कल्याण महाअभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू शब्द से मुक्ति दिलाने का काम किया।

हाइलाइट्स :

  • केंद्रीय गृह मंत्री ने गरीब कल्याण अभियान की शुरूआत कर भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

  • कार्यक्रम में वृत्तचित्र के जरिए राज्य में 20 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्याें के बारे में बताया गया

  • प्रदेश में लगभग 53 साल कांग्रेस का शासन रहा, जबकि भाजपा ने लगभग 20 साल शासन किया- अमित शाह

Amit Shah Visit MP: "मध्य प्रदेश का गठन 1956 में हुआ, तब से कुछ साल छोड़कर लगभग 53 वर्ष कांग्रेस का शासन रहा। आज जो लोग भाजपा सरकार में हुए विकास पर सवाल उठाते हैं उन्हें अपने 53 साल का हिसाब भी देना चाहिए, कांग्रेस की सरकार में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य का तमगा मिला" ये बात आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गरीब कल्याण महाअभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज परिवारवाद को देश और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ‘जहर’ बताते हुए कहा कि देश में कांग्रेस समेत अनेक पार्टियां इसका उदाहरण हैं। उन्होंने अनेक उदाहरण देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में परिवारवाद नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, 2003 में मिस्टर बंटाधार की सरकार को हटाकर प्रदेश की जनता ने ऐतिहासिक निर्णय लिया और भाजपा की सरकार बनी। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश को बीमारू शब्द से मुक्ति दिलाने का काम किया। 20 वर्षों में मध्य प्रदेश "विकसित मध्य प्रदेश" बना है। आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नींव डालने का काम 20 वर्षों में हुआ है। कभी बंटाधार माना जाने वाला मध्य प्रदेश आज विकास की बुलंदियां छू रहा है, 20 साल में बिजली, पानी, सड़क और शिक्षा जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाते हुए भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। आगामी चुनाव गरीबी से संपूर्ण मुक्ति का चुनाव है। प्रधानमंत्री की जनहितैषी योजनाओं को मुख्यमंत्री ने बेहतर ढंग से धरातल पर उतारने का काम किया है। भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए मध्य प्रदेश की साढ़े 9 करोड़ जनता का आभार प्रकट करता हूँ।

कांग्रेस को चुनौती देते हुए अमित शाह ने कहा

कांग्रेस को चुनौती देते हुए अमित शाह ने कहा कि, मैं कांग्रेस नेताओं से कहना चाहता हूँ कि इधर उधर की बातें करके जनता को भ्रमित ना करते हुए मध्य प्रदेश के विकास के इस रिपोर्ट कार्ड का जवाब दें। कांग्रेस सरकार के 53 सालों का हिसाब दे मिस्टर बंटाधार और कमलनाथ की जोड़ी। अमित शाह ने कहा कि, 2014 में लोकसभा की 29 में से 27 सीटें, 2019 में 29 में 28 सीटें भाजपा को मिली। अब मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं कि एक सीट की कमी है, 2024 में यह कमी भी मध्य प्रदेश की जनता पूरी कर देगी, मुझे पूरा विश्वास है। यहां 11,700 से 1 लाख 40 हजार तक प्रति व्यक्ति आय पहुंचाना, ये सारे पैमाने को रिकॉर्ड तोड़ने वाला विकास है। मोदी जी और शिवराज जी की जोड़ी ने मध्य प्रदेश को यहां तक पहुंचाया है।

कांग्रेस सरकार में राशन उनके चट्टे-बट्टे ही खा जाते थे: अमित शाह

कांग्रेस पर तंज कसते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में राशन उनके चट्टे-बट्टे ही खा जाते थे। कांग्रेस के समय में 52 लाख राशन के लाभार्थी परिवार थे, अब एक करोड़ 25 लाख परिवारों को राशन पहुंच रहा है। 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की गरीब कल्याण योजनाओं को बंद कर दिया या फिर उन योजनाओं का पोषण ना करके लंगड़ी करने का काम किया उन्हे अपने 15 महीने के सरकार का हिसाब जनता को देना चाहिए। मैं कांग्रेस के नेताओं से आह्वान करना चाहता हूँ कि मध्यप्रदेश की जनता को गुमराह करने की जगह हमारे रिपोर्ट कार्ड का जबाव दीजिए और अपने 50 साल का रिपोर्ट कार्ड लाइये। कांग्रेस के समय SC/ST और OBC का बजट केवल ₹1,056 करोड़ था, भाजपा की सरकार ने इसे बढ़ाकर 64,390 करोड़ तक पहुँचाया।

इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा

वही, इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, एक दौर था जब मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था उस बीमारू राज्य को विकसित करने का काम भाजपा सरकार में हुआ। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश दोगुनी गति से आगे बढ़ रहा है। आजादी के अमृत काल में प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को दुनिया का समृद्ध देश बनाने का संकल्प लिया है, इस संकल्प को पूरा करने में मध्य प्रदेश कोई कसर नहीं छोड़ेगा। कार्यक्रम में वीडी शर्मा ने कहा कि, मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 20 वर्षों के विकास और गरीब कल्याण के कार्यों का रिपोर्ट कार्ड का विमोचन करने मध्य प्रदेश पधारे केन्द्रीय गृह मंत्री का हार्दिक अभिनंदन करता हूँ। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने हर गरीब के जीवन को बदलने के अभियान के साथ विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं।

गरीब कल्याण महाअभियान का शुभारंभ और रिपोर्ट कार्ड का विमोचन

बता दें, आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित कार्यक्रम में गरीब कल्याण महाअभियान का शुभारंभ और रिपोर्ट कार्ड का विमोचन किया। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व सांसद, गृह मंत्री डॉ. सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड
भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड Social Media

भोपाल में गरीब कल्याण महाअभियान की शुरूआत कर राज्य की भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करने के बाद कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वृत्तचित्र के जरिए राज्य में 20 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्याें के बारे में बताया गया। इससे पहले केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह वायुसेना के हवाई जहाज से भोपाल हवाई अड्डे पर पहुंच गए है, स्टेट हैंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनकी आत्मीय अगवानी की। स्टेट हैंगर से अमित शाह कुशाभाऊ ठाकरे सभागार के लिए रवाना हुए।

Amit Shah in MP LIVE
Amit Shah in MP LIVESocial Media

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co