प्रवासी भारतीयों से भाजपा नेताओं ने किया संवाद
प्रवासी भारतीयों से भाजपा नेताओं ने किया संवादRaj Express

मोदी सरकार की विदेश नीति से भारतीय संस्कृति का हुआ अभ्युदय : मुरलीधर राव

देश-विदेश से पधारे प्रवासी भारतीयों का पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा भाजपा विदेश विभाग की प्रदेश संयोजक डॉ. दिव्या गुप्ता ने प्रस्तुत की।

भोपाल, मध्यप्रदेश। हमारी संस्कृति वसुदेव कुटुंब की रही है, पूरे विश्व को हम एक परिवार के रूप में देखते हैं, यही कारण है कि जब कोरोना का संकट आया, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में निर्मित वैक्सीन को दुनिया के अन्य देशों तक पहुंचाकर संकटमोचक की भूमिका निभाई। चाहें रक्षा नीति की बात हो या व्यापार नीति की भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की विदेश नीति हर मोर्चे पर सफल हुई है। मोदी सरकार की विदेश नीति से भारतीय संस्कृति का अभ्युदय हुआ है, जिसमें हमारे प्रवासी भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को इंदौर भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, विदेश विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 15 देशों से पधारे प्रवासी भारतीयों से संवाद करते हुए कही। कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी विदेश विभाग के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विजयी चौथाईवाले, पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने भी संबोधित किया। देश-विदेश से पधारे प्रवासी भारतीयों का पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम की रूपरेखा भाजपा विदेश विभाग की प्रदेश संयोजक डॉ. दिव्या गुप्ता ने प्रस्तुत की।

मालवा की संस्कृति अतिथि देवो भव: की : विष्णुदत्त शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया के अन्य देशों में भारत का नाम रोशन करने वाले लोग शामिल हो रहे हैं। आज भाजपा कार्यालय में हमारे प्रवासी भारतीयों के आगमन से हम उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि मालवा अपनी संस्कृति के लिए पहचाना जाता है, जिस तरह अतिथि देवो भव: की संस्कृति से यहां के नागरिकों ने हमारे प्रवासी भारतीयों का स्वागत किया है, वह एक संदेश देता है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से आपका अभिनंदन करता हूं।

डिजीटल क्रांति का श्रेय पीएम मोदी को : डॉ. चौथाईवाले

भारतीय जनता पार्टी विदेश विभाग के राष्ट्रीय प्रभारी डॉ. विजयी चौथाईवाले ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत में डिजीटल क्रांति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने हमें सिखाया कि अपने अच्छे कार्यों से दुनिया को अवगत कराते रहना चाहिए, ताकि अन्य लोग भी आपसे प्रेरित होकर आगे बढ़ सकें।

भारत ने हमेशा दुनिया को दिया, इसलिए भारत विश्वगुरू : हितानंद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि भारत ने दुनिया को हमेशा कुछ ना कुछ देने का काम किया है। भारतीय संस्कृति में माना जाता है कि विश्व हमारा परिवार है, जिसे हम वसुदैव कुटुंबकम कहते हैं। भारत ने हमेशा दुनिया को प्रेरणा देने का कार्य किया है, इसलिए भारत विश्व गुरु कहलाता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिव्या गुप्ता एवं आभार डॉ. सुधांशु गुप्ता ने माना।

यह हुए कार्यक्रम में शामिल :

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, कविता पाटीदार, इंदौर सांसद शंकर लालवानी, इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर जिला अध्यक्ष गौरव रणदीवे शामिल थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com