45 लाख से अधिक की वित्तीय हानि पहुंचाने पर 23  पर गिरी गाज
45 लाख से अधिक की वित्तीय हानि पहुंचाने पर 23 पर गिरी गाजSyed Dabeer Hussain - RE

Indore : 45 लाख से अधिक की वित्तीय हानि पहुंचाने पर 23 पर गिरी गाज

इंदौर, मध्यप्रदेश : निगम के 2 सहायक राजस्व अधिकारी सहित 12 को किया निलंबित एवं 9 कर्मचारियो की सेवा समाप्त। संपत्तीकर राशि पर निर्धारित नियमो के विपरित अधिभार में छूट प्रदान करने का मामला।

इंदौर, मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश शासन द्वारा 12 नवम्बर को आयोजित नेशनल लोक अदालत में देय संपतिकर राशि पर निर्धारित नियमो के विपरीत अधिभार में छूट प्रदान कर निगम को राशि 45 लाख से अधिक की वित्तीय हानि पहुंचाने पर 9 मस्टर/विनियमित कर्मचारियो की सेवा समाप्त, प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी झोन 12 व 16 को निलंबित, नियमो के विपरीत छूट का लाभ देकर रसीद जारी करने वाले कुल 23 अधिकारी/निगम कर्मचारियो के विरूद्ध निलंबन/सेवा समाप्ति के आदेश आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा जारी किए गए। साथ ही झोन क्रमांक 12 के अंतर्गत स्थित देवश्री टॉकिज के सम्पति स्वामी मनोहरलाल देव के विरूद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

विदित हो कि शासन निर्देशानुसार आयोजित नेशनल लोक अदालत में संपत्तीकर, जलकर के अधिभार में निर्धारित छूट का लाभ करदाताओ को दिया जाता है, इसके विपरित विगत दिनो 12 नवम्बर को निगम के समस्त झोनल कार्यालय व निगम मुख्यालय पर आयोजित नेशनल लोक अदालत में नियमो के विपरित अधिभार में छूट प्रदान करने को निगम को राशि रूपये 45 लाख 50 हजार 719 की वित्तीय हानि पहुंचाने पर आयुक्त के निर्देशानुसार उक्त घटनाक्रम की प्राथमिक जांच में संलिप्त पाये जाने पर प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी झोन क्रमांक 12 अतुल मिश्रा, झोन 16 के प्रभारी सहायक राजस्व अधिकारी हरिश बारगल को निलंबित किया गया।

इसके साथ ही आयुक्त प्रतिभा पाल द्वारा निगम के विभिन्न झोनल कार्यालयो पर पदस्थ 9 मस्टर/विनियमित कर्मचारी जिनमें कम्प्युटर ऑपरेटर प्रिंस गिरीया, अंकित पाल, देवाशीष मिश्रा, जितेन्द्र सुर्यवंशी, लिंकेश गवली, मनीष श्रीवास, अमित परमार, मयूर बंसोडे, अरूण सिंघल की सेवा समाप्त कि गई। साथ ही 12 स्थाई कर्मचारी जिनमें प्रभारी बिल कलेक्टर/क्लर्क/बेलदार अंकित शर्मा, अशोक पाटल, रमेश यादव, जागृति बिरथरे, हिसाबुददीन कुरेशी, मुकुल शर्मा, अमर तिवारी, गोविंद राठौर, अहमद बिलाल अंसारी, मो. जावेद, पदमसिंह राठौर, मयंक धेमन को निलंबित किया जाकर विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com