इंदौर से जयपुर की एक उड़ान बंद
इंदौर से जयपुर की एक उड़ान बंदसांकेतिक चित्र

इंदौर से चेन्नई की उड़ान बंद होने के बाद अब इंदौर से जयपुर की एक उड़ान बंद

इंदौर, मध्यप्रदेश : इंडिगो ने इंदौर से चेन्नई की सीधी उड़ान बंद करने के बाद अब जयपुर की भी नई उड़ान को बंद कर दिया। इसके पहले चैन्नई की उड़ान को भी बंद किया जा चुका है।

इंदौर, मध्यप्रदेश। देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर रनवे का काम होने से कई फ्लाइटों का संचालन रूका हुआ है। वही देरी से आने वाली उड़ानों के चलते काम में देरी हो रही है। इस सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी इंडिगो ने इंदौर से चेन्नई की सीधी उड़ान बंद करने के बाद अब जयपुर की भी नई उड़ान को बंद कर दिया। इसके पहले चैन्नई की उड़ान को भी बंद किया जा चुका है। वही अहमदाबाद और अन्य फ्लाइटों को भी यात्रियों की कमी से रद्द किया जाता रहा है।

इंडिगो कंपनी ने इंदौर से जयपुर की फ्लाइ को 27 मार्च से ही शुरू किया था। यह उड़ान सुबह जयपुर जाती थी और रात को जयपुर से वापस आती थी। जानकारी के अनुसार रात को रोजाना उड़ान लेट होने के कारण रनवे के काम प्रभावित हो रहे थे। इसके चलते एयरपोर्ट मैनेजमेंट ने दो बार कंपनी को नोटिस जारी किए जाने के बाद इसे बंद करने का फैसला किया है। यह फ्लाइट सुबह 6:45 बजे इंदौर से जयपुर जाती थी और रात 10:35 बजे जयपुर से वापस इंदौर आती थी। इससे सुबह जल्दी जयपुर जाकर रात को वापस इंदौर आने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल रही थी।

इस फ्लाइट के तय समय से एक से डेढ़ घंटा तक देरी से इंदौर आने पर रनवे टर्न पेड का काम प्रभावित हो रहा था। इस उड़ान के बंद होने के बाद अब सुबह 10:25 बजे इंदौर आने और शाम 6:10 बजे जयपुर जाने वाली फ्लाइट ही बची है। वहीं रात को रनवे के बंद होने से इंदौर से देर रात चलने वाली उड़ानों को प्रारंभ नही किया जा सका है। इससे लगभग 14 फ्लाइटे प्रभावित हो रही है।

रात को 11 से सुबह 6 बजे के दौरान रनवे बंद होने के कारण इस दौरान पहले चलने वाली और समर शेड्यूल में प्रस्तावित कुल 14 उड़ानें नहीं चल पा रही हैं, वहीं इसी काम के चलते जयपुर उड़ान भी बंद हो गई है। प्रबंधन ने इस काम को पूरा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय लिया है, यानी तब तक रात की उड़ानें शुरू होना मुश्किल ही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com