इंदौर: सीएम एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान का किया शुभारंभ

इंदौर, मध्यप्रदेश। आज इंदौर में "मेरी पालिसी मेरे हाथ" कार्यक्रम आयोजित किया गया है, 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' का शुभारंभ मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान
'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान Social Media

इंदौर, मध्यप्रदेश। आज इंदौर जिले के बूढ़ी बरलाई गांव में "मेरी पालिसी मेरे हाथ" कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इंदौर में आयोजित #PMFBY के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' का शुभारंभ मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री ने कन्या पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया।

'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' अभियान का शुभारंभ :

मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं प्रदेश के मंत्री गण एवं कमल पटेल के साथ इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में कृषि विभाग की प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। वही मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री को हल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया है।

  • कार्यक्रम में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी का वितरण किया।

  • PMFBY के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण अभियान 'मेरी पॉलिसी मेरे हाथ' कृषकों को प्रदान की।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से किया अभिनंदन :

बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का इंदौर में आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसी वितरण कार्यक्रम में मध्यप्रदेश भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से अभिनंदन किया गया है।

कार्यक्रम में बोले केंद्रीय कृषि मंत्री-

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री बोले- मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जैविक खेती में देश में प्रथम स्थान पर है। प्राकृतिक खेती में भी प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आपकी टीम को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए बधाई देता हूं, मुख्यमंत्री प्रदेश में किसानों के हर दुख संकट में साथ खड़े रहते हैं, उन्हें परेशानियों से उबारते हैं। उन्हीं के प्रयासों से मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में शीर्ष राज्यों में है। पंजाब को भी पीछे छोड़ दिया है।

2003 में जब हम प्रदेश की सत्ता में आए तो पानी के इंतजाम नहीं थे पानी था तो बिजली नहीं। शिवराज को बधाई देता हूं कि उन्होंने पानी, बिजली, खाद के इंतजाम कर सिंचाई का रकबा 6 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 46 लाख किया।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com