नशे की सौदागर पांगु के ठिकाने को किया ध्वस्त
नशे की सौदागर पांगु के ठिकाने को किया ध्वस्तRavi Verma - RE

Indore : नशे की सौदागर पांगु के ठिकाने को किया ध्वस्त

इंदौर, मध्यप्रदेश : शहर के मूसाखेड़ी और आजाद नगर में अवैध तरीके से नशा बेचने वाली महिला के अवैध ठिकाने को नगर निगम के रिमूवल दस्ते ने जमींदोज कर दिया।

इंदौर, मध्यप्रदेश। शहर के मूसाखेड़ी और आजाद नगर में अवैध तरीके से नशा बेचने वाली महिला के अवैध ठिकाने को नगर निगम के रिमूवल दस्ते ने जमींदोज कर दिया। यहां 1 हजार स्क्वैयर फीट पर बना पक्का निर्माण पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। नए आईपीएस के आने के बाद महिला के मकान की जानकारी नगर निगम से पुलिस विभाग ने निकलवाई थी। विवाद ना हो, इसके लिए यहां पुलिस बल कार्रवाई के पहले तैनात कर दिया गया था।

जोन 11 जोनल अधिकारीनागेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व निगम प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, पांगु उर्फ सरिता भूरिफ व अन्य पता भील कालोनी मूसाखेड़ी का अवैध मकान निर्माण को निगम रिमूवल विभाग द्वारा जेसीबी के माध्यम से तोड़ने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, झोनल अधिकारी नागेन्द्र सिंह भदोरिया, भवन अधिकारी असित खरे व अन्य उपस्थित थे।

मिली जानकारी के मुताबिक पांगूबाई पर करीब 19 अपराध दर्ज थे। वह इलाके में कई साल से अवैध शराब का काम कर रही थी। पुलिस ने पांगु बाई पर नकेल कसना शुरू की। उसका काम पूरी तरह से बंद कराने के बाद अधिकारियों ने नगर निगम से उसके दो मंजिला घर को लेकर वैध और अवैध को लेकर जानकारी मांगी थी। नगर निगम के जोनल अधिकारी नागेंद्र सिंह भदौरिया के मुताबिक जब भवन निर्माण के अधिकारियों से जांच करवाई गई तो पक्का निर्माण पूरी तरह से अवैध पाया गया, जिसे पोकलैन की मदद से बुधवार को ढहा दिया गया।

पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक नशे का बड़ा काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी। एमआईजी, हीरानगर, संयोगितागंज, द्वारकापुरी और छत्रीपुरा में भी बड़े पैमाने पर नशा बिकने को लेकर जानकारी बुलवाई गई है। जल्द यहां भी कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही द्वारकापुरी में हत्याकांड के आरोपी नारू उर्फ नारायण का घर भी ढहाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी तीनों विभागों की संयुक्त कार्रवाई में नशे के सौदागारों, गुंंडों और भू-माफियाओं के घरों को तोड़ा जा चुका है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com