फिर से दुबई फ्लाइट की बुकिंग शुरू, समय बदला
फिर से दुबई फ्लाइट की बुकिंग शुरू, समय बदलासांकेतिक चित्र

Indore : फिर से दुबई फ्लाइट की बुकिंग शुरू, समय बदला

इन्दौर, मध्यप्रदेश : दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे सुधार के कार्यों के चलते मई से जून के बीच 45 दिनों के लिए इंदौर से दुबई की उड़ान को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था।

इन्दौर, मध्यप्रदेश। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे सुधार के कार्यों के चलते मई से जून के बीच 45 दिनों के लिए इंदौर से दुबई की उड़ान को निरस्त करने का निर्णय लिया गया था। लेकिन बाद में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हस्तक्षेप के बाद इसकी बुकिंग पुन: प्रारंभ हो गई है। फिलहाल इस उड़ान के लिए इंदौर से दुबई जाने के समय में 1 घंटे का परिवर्तन किया गया है। हर सोमवार यह फ्लाइट दोपहर 3:05 बजे इंदौर से रवाना होगी और यूएई के समयानुसार 4:55 बजे दुबई पहुंचेगी। सफर का समय 3:20 घंटे होगा, वहीं 27 जून से यह फ्लाइट दोबारा शाम 4:05 बजे ही रवाना होगी, वहीं शनिवार को दुबई से आने वाली उड़ान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। साथ ही पुन: बुकिंग शुरू होने के साथ ही दुबई के टिकट कम कीमत में भी उपलब्ध हो रहे है।

इंदौर से दुबई के बीच चलने वाली सेंट्रल इंडिया की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान मई-जून में डेढ़ माह के लिए बदले समय पर संचालित होगी। इस फ्लाइट को कंपनी ने पहले बंद करने की घोषणा कर दी थी। यह फ्लाइट इंदौर से तय समय से एक घंटा पहले रवाना होगी। अप्रैल की शुरुआत में ही एयर इंडिया ने इंदौर से दुबई के बीच चलने वाली साप्ताहिक उड़ान को 2 मई से 27 जून के बीच निरस्त कर दिया था। आखिरी उड़ान 2 मई को जाना थी। इससे इंदौर से दुबई और दुबई होते हुए यूरोपीय देशों में जाने वाले यात्री काफी परेशान थे। इसके बाद हाल ही में कंपनी ने इस उड़ान को बंद किए जाने के फैसले को वापस ले लिया है। एयर इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक 9 मई से 20 जून के बीच हर सोमवार यह फ्लाइट दोपहर 3:05 बजे इंदौर से रवाना होगी और यूएई के समयानुसार 4:55 बजे दुबई पहुंचेगी। सफर का समय 3:20 घंटे होगा, वहीं 27 जून से यह फ्लाइट दोबारा शाम 4:05 बजे ही रवाना होगी, वहीं शनिवार को दुबई से आने वाली उड़ान के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यात्रियों का समय बचेगा :

जानकारी के अनुसार दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रनवे सुधार के कार्यों के चलते 45 दिनों के लिए उड़ानों का संचालन रोका जा रहा है। कुछ सीमित उड़ानों को ही संचालन की अनुमति दी जा रही है। इसी कारण इंदौर से दुबई उड़ान को भी बंद करने का फैसला लिया गया था, लेकिन यात्री सुविधा को देखते हुए श्री सिंधिया ने उच्च स्तर पर चर्चा के बाद हुए इस फ्लाइट के संचालन को जारी रखने के निर्देश दिए गए है। जिसके बाद अधिकारियों ने दुबई में चर्चा करते हुए समय बदलकर उड़ान को जारी रखने की व्यवस्था की। वही बुकिंग बंद होने से यात्रा की योजना बना चुके यात्रियों ने इंदौर से दिल्ली और मुंबई होते हुए फ्लाइट बुक करवा ली है। इससे फिर से बुकिंग प्रारंभ होने पर भी टिकिट सस्ते ही मिल रहे है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co