नाबालिग बालिका पर मां के प्रेमी ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव
नाबालिग बालिका पर मां के प्रेमी ने बनाया धर्म परिवर्तन का दबावRE-Bhopal

Indore News: नाबालिग बालिका ने लगाया मां के प्रेमी पर शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप

Indore News: नाबालिग का कहना है की आरोपी ने उसे धमकी दी है कि, अगर उसने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसे मुंबई में बेच देगा। नाबालिग फिलहाल अपनी नानी के साथ रह रही है।

हाइलाइट्स :

  • पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत किया मामला दर्ज।

  • आरोपी फ़िलहाल फरार चल रहा है।

  • नाबालिग की मां को आरोपी भूर्खा पहना कर रखता था।

इंदौर, मध्यप्रदेश। शहर के बाणगंगा पुलिस थाने में एक नाबालिग बालिका ने अपनी मां के प्रेमी आरिफ हुसैन के खिलाफ शारीरिक शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। नाबालिग का कहना है की आरोपी ने उसे धमकी दी है कि, अगर उसने अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया तो उसे मुंबई में बेच देगा। नाबालिग फिलहाल अपनी नानी के साथ रह रही है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस ने पोक्सो और धार्मिक स्वंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला :

बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली 15 साल की नाबालिग बालिका की मां अपने प्रेमी आरिफ हुसैन के साथ रहती थी। जानकारी के अनुसार बालिका की मां ने धर्म परिवर्तन कर लिया है। वो अक्सर भुर्खा भी पहनती है। पीड़ित बालिका आठवीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने बताया कि, उसके पिता उसकी मां के साथ जबरन मारापीटी किया करते थे। इससे परेशान होकर उसकी मां उसे और उसके 3 अन्य भाई बहनों को लेकर आरिफ के घर आकर रहने लगी।

पीड़िता के अनुसार आरिफ बेवजह उसे गलत तरह से टच किया करता था। उसके कपड़ों में हाथ डाला करता था। आरिफ ने उस पर शादी के साथ-साथ धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया था। इन सब से तंग आकर नाबालिग बालिका अपनी नानी के घर रहने चली गई। यहां आकर उसने अपने साथ हुए पूरे घटना क्रम के बारे में परिजनों को बताया। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com