Indore : अब पिंक आई बस में महिला चालक के साथ सफर

इंदौर, मध्यप्रदेश : शहर में बीआरटीएस पर महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक बस में अब चालक के रूप में भी महिला ही रहेगी। प्रदेश की पहली महिला बस ड्रायवर बनी रितु, सिंगल ट्रायल रन पूरा हुआ।
अब पिंक आई बस में महिला चालक के साथ सफर
अब पिंक आई बस में महिला चालक के साथ सफरRavi Verma

इंदौर, मध्यप्रदेश। शहर में बीआरटीएस पर महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक बस में अब चालक के रूप में भी महिला ही रहेगी। गुरुवार को सुबह 7 बजे महिला ड्रायवर रितु नरवाले ने राजीवगांधी चौराहे से निरंजनपुर और निरंजनपुर से पुन: राजीवगांधी चौराहा तक सफल ट्रायल ट्रिप लगाई और कीर्तिमान बनाया। इंदौर बीआरटीएस पर दो आई बस महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। इन बसों में अब तक महिला सिर्फ परिचारिका की भूमिका में थी अब जल्द चालक के रूप में नजर आएंगी। इंदौर में गुरुवार सुबह एक और रिकॉर्ड बना। शहर की बेटी रितु नरवाले ने बीआरटीएस कॉरिडोर पर महिलाओं के लिए शुरू की गई पिंक बस चलाई। इसके साथ ही रितु प्रदेश की पहली महिला बस ड्राइवर भी बन गईं। रितु ने इसके लिए एक माह तक रोजाना तड़के 3 से 5 बजे के बीच कॉरिडोर पर बस चलाने का प्रशिक्षण लिया था और पूरी तरह प्रशिक्षित होने के बाद गुरुवार से बस का स्टीयरिंग थाम पूरे आत्मविश्वास के साथ बस चलाई।

गुरुवार सुबह इंदौर शहर में एक और रिकॉर्ड बना। पहली बार बीआरटीएस पर पिंक आई बस को इस शहर की बेटी रितु नरवाले ने प्रदेश में दौड़ाया। रितु ने कई दिनों की ट्रेनिंग के बाद पहली बार महिला यात्रियों को बैठाकर बस का स्टेयरिंग थामा था। उन्होंने सुबह 7 बजे पहले फेरे में 50 से ज्यादा महिला यात्रियों के साथ सफर किया। एआईसीटीएसएल प्रवक्ता माला ठाकुर ने बताया कि महिलाओं के लिए चलाई जा रही पिंक बस में पहली बार महिला बस ड्राइवर्स को देखकर महिला यात्री भी काफी खुश हुईं और रितु का उत्साह बढ़ाया। रितु प्रदेश की पहली यात्री बस चलाने वाली महिला ड्राइवर बन गई है। कुछ दिनों तक दिन में कुछ फेरे रितु से लगवाए जाएंगे और फिर उन्हें पूरे समय के लिए बस चलाने को दी जाएगी। दूसरी महिला ड्राइवर अर्चना का प्रशिक्षण भी जारी है। जल्द ही वे भी यात्रियों को बैठाकर बस चलाना शुरू करेंगी।

पूरे आत्मविश्वास से पहली ही बार में चलाई बस :

एआईसीटीएसल से बस चलाने के समय उन्हें ट्रेनिंग देने वाले सुपरवाइजर जयंत पाल पूरे समय मौजूद थे। उन्होंने बताया कि सुबह से 10 बजे के बीच रितु ने निरंजनपुर से राजीव गांधी सर्कल के बीच 2 फेरे लगाए। 50 से ज्यादा महिला यात्रियों ने इस दौरान बस में सफर किया। पूरे विश्वास और एक्सीलेंसी के साथ रितु ने बस को चलाया। बस को स्टॉप पर पार्क करना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यह काम भी रितु ने बेहतर तरीके से किया। महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक लोक परिवहन सुविधा देने के लिए फरवरी 2020 में शहर में अटल इंदौर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेस लिमिटेड द्वारा बीआरटीएस कॉरिडोर में पिंक बसों की शुरुआत की गई थी। इसमें यह योजना थी कि महिलाओं के लिए चलाई जाने वाले इन विशेष बसों में ड्राइवर और कंडक्टर भी महिलाएं ही होंगी, लेकिन महिला ड्राइवर ना मिल पाने के कारण लंबे समय से पुरुष ड्राइवर्स द्वारा ही इन बसों का संचालन किया जा रहा था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com