Police Holi
Police HoliRE

इंदौर पुलिस कमिश्नर मिश्रा ने गाया होरी खेले रघुवीरा अवध में...भोपाल आयुक्त देउस्कर जमकर किया डांस

गुरुवार को पुलिस ने होली खेली लेकिन सीहोर जिले में पुलिस की होली नहीं हुई। दरअसल, सीहोर में दो दिन होली जनता द्वारा खेली जाती है ,इस वजह से पुलिस की होली शुक्रवार को पुलिस लाइन में होगी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। प्रदेश में गुरुवार को पुलिस ने जमकर होजी खेली। इंदौर में कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र गाना गाकर होली का आंनद लिया। इसी तरह भोपाल आयुक्त मकरंद देउस्कर ने डांस कर होली का रंग जामाया। अन्य जिलों में भी पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों ने गीत संगीत और डांस का आंनद लिया। वहीं सीहोर में पुलिस की होली नहीं हुई, सीहोर में शुक्रवार को पुलिस होली का आयोजन किया गया है।

हर रोज सड़क से कार्यालय तक सख्त लहाजे में बात करने वाले पुलिस अधिकारी होली उत्सव में अपने असली स्वभाव में दिखाई दिए। इंदौर में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने पुलिस परिसर में आयोजित होली उत्सव में गीत गाया। पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने होरी खेले रघुवीरा अवध में...गीत गा कर सबका मन मोह लिया,उनके साथ यहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने भी गीत गाया। इंदौर में पुलिसकर्मियों ने होली उत्सव में खूब मस्ती भरे अंदाज में हास परिहास किया।

भोपाल आयुक्त मकरंद देउस्कर के डांस ने लूटी महफिल

होली उत्सव में भोपाल पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने जमकर डांस किया। इस दौरान उनके साथ अन्य पुलिस अफसर भी थिरके। पुलिस कर्मचारियों ने अफसरों के डांस कार्यक्रम के दौरान रंग गुलाल उडाकर महौल का अनांदित कर दिया। जब पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने किया तो पुलिसकर्मियों ने उनके सम्मान में ताली और सीटी भी बजाई। भोपाल में महिला पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली।

अन्य जिलो में भी पुलिस होली की रही धूम

प्रदेश के अन्य जिलों में भी पुलिस होली की धूम रही। पुलिस लाइन में होली उत्सव के आयोजन किया गया। उत्सव में गीत-संगीत और डांस की प्रस्तुतियां हुई। अफसरों ने गीत गाए तो कर्मचारियों ने डांस किया। कई जगहों पर सहभोज का भी इंतजाम किया गया।

सीहोर में शुक्रवार को होगी पुलिस होली

प्रदेश के सभी जिलों में गुरुवार को पुलिस ने होली खेली लेकिन सीहोर जिले में पुलिस की होली नहीं हुई। दरअसल, सीहोर में दो दिन होली जनता द्वारा खेली जाती है। इसके बाद सीहोर जिले की आष्टा तहसील में पांचों दिन अलग-अलग इलाकों में होली खेली जाती है, इस वजह से पुलिस दो दिन जनता की होली में तैनात रहती है। शुक्रवार पुलिस की होली पुलिस लाइन में होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com