FMPCCI के 7 वें आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड समारोह
FMPCCI के 7 वें आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड समारोहRE-Bhopal

CM Shivraj ने की घोषणा, अब उद्योग लाइसेंस 10 साल में होगा Renew

Industry License Renew in 10 years: राजधानी भोपाल में FMPCCI के 7 वें आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में CM ने बड़ी उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणाएं की है।

FMPCCI 7th Outstanding Achievement Award: प्रदेश में उद्योग व्यापार का लाइसेंस अब 10 साल के लिए मिलेगा, ऐसी घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने की है। राजधानी भोपाल में रविवार को FMPCCI के 7 वें आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। समारोह में व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त करने एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्योगपतियों व समूहों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री ने बड़ी मध्यप्रदेश में उद्योग धंधों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी घोषणाएं की है।

'MP की इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट 24 प्रतिशत'

मध्यप्रदेश तेजी से औद्योगिक प्रगति करे यहाँ निवेश आए, फैक्ट्रियां स्थापित हों और रोजगार के नए अवसर सृजित हों पाएं, इसके लिए मुख्यमंत्री ने समारोह में महत्वपूर्ण घोषणाएं की है। उन्होंने कहा कि, 'मध्यप्रदेश की इंडस्ट्रियल ग्रोथ रेट 24 प्रतिशत है। रोजगार के अवसर सृजित हों और निवेश बढ़े, इसके लिए हम प्रत्येक क्षेत्र में प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश को उद्योग और व्यापारियों से बड़ी आशाएं हैं।'

'उद्योग लाइसेंस का रिन्यूअल 10 साल में'

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में उद्योगों के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, 'प्रदेश में अब उद्योग लाइसेंस का रिन्यूअल 10 साल में किया जाएगा ताकि उद्योगपतियों को परेशानी न हो।' उम्मीद जताई जा रही है कि इस फैसले से प्रदेश में निवेश बढ़ेगा।

मध्यप्रदेश की GSDP 15 लाख करोड़:

मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में अपनी सरकार की उपलब्धि भी बताई और बताया की प्रदेश की GSDP (Gross State Domestic Production) 15 लाख करोड़ हो गया है। उन्होंने कहा कि, 'जब हमने सरकार संभाली थी तो मध्यप्रदेश की जीएसडीपी कुल 71 हजार करोड़ की थी, आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि अब यह बढ़कर 15 लाख करोड़ हो गई है।'

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co