इंदौर में महिला इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा ने की खुदकुशी
इंदौर में महिला इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा ने की खुदकुशीSocial Media

इंदौर में महिला इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा ने की खुदकुशी, 7 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की पाश कालोनी में रहने वाली महिला इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद यहां हड़कंप मच गया।

इंदौर, मध्य प्रदेश। इन दिनों मध्य प्रदेश में आत्महत्या करने के मामले बढ़ते ही जा रहें हैं। आए दिन आत्महत्या के मामले सामने आते रहते हैं। ताजा मामला इंदौर से सामने आया है। खबर आई है कि, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र की पाश कालोनी में रहने वाली महिला इंटीरियर डिजाइनर करुणा शर्मा ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद यहां पर हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, कर्ज में फंसने के कारण इंटीरियर डिजाइनर ने फांसी लगाकर जान दे दी है। बताया जा रहा है कि, महिला जब फांसी लगा रही थी, तो छत्तीसगढ़ में रह रहे उसके पति ने ये घटना घर में लगे सीसीटीवी में देखी। जिसके बाद उसने पड़ोसियों को कॉल करके घर पहुंचने को कहा। पड़ोसी जब तक मेनगेट का ताला तोड़कर घर में पहुंचे, तब तक करुणा फांसी के फंदे पर झूल चुकी थी।

जांच में जुटी हुई है पुलिस:

प्रारंभिक जांच में कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि, समूह योजना चलाने के कारण, काफी नुकसान होने के कारण महिला परेशान थी।

पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।इंदौर में परिवार और पति के नहीं होने के चलते आज बुधवार दोपहर तक पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया। पुलिस अधिकारी से हुई चर्चा के मुताबिक़ देर शाम तक पति के इंदौर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम होगा, साथ ही मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

लसूड़िया पुलिस के अनुसार, स्कीम 114, पार्ट-1 की कंचन विहार कॉलोनी के श्याम दर्शन अपार्टमेंट में रहने वाली इंटीरियर डिजाइनर करुणा पति उत्तम शर्मा (36) ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पति ने सीसीटीवी कैमरे में उसे फंदा लगाते देखा, तो पड़ोसीयों को सूचना दी, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। घटना के समय पति उत्तम रायपुर में था। करुणा चार दिन पहले अपने मायके बीकानेर गई थी। आज शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

सुसाइड नोट में इसे बताया जिम्मेदार:

टीआई संतोष दूधी के मुताबिक, करुणा के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। शुरुआत में करुणा ने बीते समय और उसमें आए उतार-चढ़ाव का जिक्र किया है। अंत के पेज में उसने बिल्डर हेमंत अत्रिवाल की पत्नी प्रमिला अत्रिवाल, मोना और आदित्य अग्रवाल को मौत का जिम्मेदार बताया है।

प्रमिला अत्रिवाल फंड (बीसी) चलाती है। करुणा ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों के पैसे फंड में लगवाए थे। प्रमिला ने सभी के करोड़ों रुपए हड़प लिए। इसके चलते सभी रुपयों के लिए दबाव बनाने लगे थे। पिछले दिनों आदित्य अग्रवाल ने साथी के साथ घर में घुसकर करुणा से मारपीट कर तोड़फोड़ भी की थी। वह कई दिनों से पति और बेटी के साथ छिप-छिपकर रह रही थी।

प्रमिला ने पति के साथ मिलकर करुणा के जरिये आए रुपए जमीन के कई बड़े प्रोजेक्टों में इन्वेस्ट करवाए थे। करुणा के पास कई बड़े उद्योगपतियों ने अपनी ब्लैक मनी व्हाइट करने के लिए दी थी। उसने शिप्रा में कई किसानों से जमीन खरीदी है। उसकी पत्नी प्रमिला सालों से फंड का काम कर रही है। वह पहले भी घोटाला कर चुकी है। तब हेमंत ने पत्नी को खुद गायब कर लोगों पर पैसों के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com