जिन्दा बेटी का किया पिंडदान
जिन्दा बेटी का किया पिंडदानRE- Bhopal

Jabalpur News: जिन्दा बेटी का किया पिंडदान, प्रेम विवाह करने की माँ-बाप ने दी सजा

Jabalpur News: इस शोक सन्देश के अनुसार अनामिका को 2 जून, रविवार को मृत घोषित कर दिया गया है। परिजनों की नाराज़गी शोकसंदेश में साफ़ नज़र आ रही है।

जबलपुर,मध्यप्रदेश। माँ बाप ने अपनी जिन्दा बेटी (अनामिका दुबे) का पिंडदान करने का फैसला किया है। उसकी मां का कहना है कि बेटी ने समाज में हमारी इज्जत की धज्जियां उड़ाई हैं। दरअसल इस साल जनवरी में अनामिका दुबे ने मोहम्मद अयाज नाम के युवक से विवाह कर लिया था। इसके चलते परिजन नाराज़ हैं। परिजनों ने आज ग्वारीघाट के सिद्धघाट पर अनामिका के नाम का मृत्युभोज कार्यक्रम भी रखा है। युवती ने अपना नाम फातिमा रख लिया है इसकी जानकारी माता पिता को कुछ दिन पहले तब हुई जब शादी के वलीमे (रिसेप्शन) का कार्ड सामने आया।

परिजन इस प्रेम विवाह से है नाराज़ :

परिजन इस प्रेमविवाह से इतने नाराज़ है की उन्होंने अनामिका को मृत घोषित कर दिया है। शोकसंदेश, रिश्तेदारों और जानने वालों तक पहुंचा दिया गया है। इस शोक सन्देश के अनुसार अनामिका को 2 जून, रविवार को मृत घोषित कर दिया गया है। परिजनों की नाराज़गी शोकसंदेश में साफ़ नज़र आ रही है। इस सन्देश में अनामिका के लिए माता पिता ने "कुपुत्री" और "नरकवासी" जैसे शब्दों का प्रयोग किया है।

शोक सन्देश
शोक सन्देशRE- Bhopal

4 जनवरी को हुई थी शादी :

अनामिका दुबे (22) और मोहम्मद अयाज (25) ने इसी साल जनवरी में शादी की थी। अनामिका और अयाज़ 12 वीं तक एक स्कूल में ही पढ़े हैं जिसके बाद अब दोनों ने शादी के ली है। जिससे परिजन नाराज़ हैं। परिजनों का कहना है की उन्हें इस शादी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। परन्तु अपर कलेक्टर विमलेश सिंह के मुताबिक, लड़की और लड़के के परिजन को विवाह के रजिस्ट्रेशन से पहले सूचना दी गई थी। थाने में भी सूचित किया गया था। इसके बावजूद हिंदूवादी संगठनों ने एसपी कार्यालय के बहार प्रदर्शन किया। संगठन इसे लव जिहाद का केस बता रहें हैं।

परिजनों ने किया पिंडदान
परिजनों ने किया पिंडदान RE- Bhopal

माँ ने कहा - "बेटी ने झूठ बोला है"

अनामिका दुबे कीे मां अन्नपूर्णा दुबे का कहना है कि, 'बेटी ने झूठ बोला है कि उसकी शादी हमने कराई है। शादी में दहेज दिया है। मैं उसके इस कदम से बेहद दुखी हूं। उसके पापा सदमे में हैं। उसने मुसलमान से शादी की है, इसका हम लोगों को पता ही नहीं था। 2 जनवरी को जब वह घर से गई, तब पता चला। वह घर से क्या लेकर गई और क्या लेकर नहीं गई? हमें इस बारे में भी पता नहीं है।'

पुलिस का क्या कहना है इस मामले पर :

इस मामले पर एसपी जबलपुर ने CSP अखिलेश गौर को जांच के निर्देश दिए थे जिसमें पाया गया कि दोनों परिवारों की सहमति से शादी से शादी हुई है। इस विषय पर पुलिस ने दोनों परिवारों की सहमति से शादी होने का बयान जारी किया था। इसके अलावा पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अनामिका की शादी में उसके परिजनों ने डिनर सेट, दूल्हे अयाज के लिए पेंट-शर्ट, ससुराल वालों के लिए कपड़े समेत और भी सामान दिया था। अनामिका को एक सूटकेस में उसके पहनने के लिए कपड़े, लेदर का बैग, सोने की एक अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की तीन जोड़ी पायल, करधन और बिछिया भी दिए गए थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com