Amit Shah In BJP Jan Ashirwad Yatra
Amit Shah In BJP Jan Ashirwad YatraRE-Bhopal

Jan Ashirwad Yatra: गृह मंत्री अमित शाह दिखाएंगे मंडला-श्योपुर से जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी

BJP Jan Ashirwad Yatra: कार्यक्रम में मप्र के CM शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहेंगे।

हाइलाइट्स :

  • अब तक 2 यात्राओं को दिखाई गई है हरी झंडी।

  • अमित शाह आम सभा को भी करेंगे सम्बोधित।

  • भाजपा द्वारा निकाली जा रहीं हैं 5 जन आशीर्वाद यात्रा।

  • यात्राओं के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे शामिल।

भोपाल, मध्यप्रदेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा को मंडला और श्योपुर से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। गृह अमित शाह यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले जन सभा को सम्बोधित भी करेंगे। इस कार्यक्रम में अमित शाह के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहेंगे।

अमित शाह (Amit Shah) करीब 11: 40 पर जबलपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहाँ वे मंडला से जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे इसके बाद वे श्योपुर से जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए रवाना हो जाएंगे। श्योपुर में अमित शाह विशाल जन सभा को सम्बोधित करेंगे। जिसके लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विशेष तैयारियां की गई है।

सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जन आशीर्वाद यात्रा को नीमच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके पहले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में चुनाव से पहले जनता का आशीर्वाद लेने के लिए 5 जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जा रही है। इनम यात्राओं में शामिल सभी रथ निर्धारित समय में यात्रा संपन्न कर भोपाल में एकत्रित होंगे। यात्रा के समापन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com