Jhabua: वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर- 4 की मौत
झाबुआ, मध्यप्रदेश। राज्य में सड़क दुघर्टनाओं की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब झाबुआ से भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। जिसमें वैवाहिक कार्यक्रम से घर लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी है जिससे चार की दर्दनाक मौत हो गई है।
कल्याणपुरा क्षेत्र में हुआ हादसा:
ये हादसा झाबुआ जिले के कल्याणपुरा क्षेत्र में हुआ है। यहां देर रात वैवाहिक कार्यक्रम अपनी बाइक से लौट रहे लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
एक बाइक पर सवार थे चार लोग:
बताया जा रहा है कि, ग्रामीण एक बाइक पर चार लोग सवार थे। इस दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन ने जैसे ही बाइक को टक्कर मारी दुर्घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई थी। इधर हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची, पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पीएम करवाया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
एमपी में बढ़ता जा रहा है हादसों का ग्राफ:
बता दें, MP में हादसों में कमी नहीं हो रही है, लोग तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक वाहनों को दौड़ाते है, जिसके कारण हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इससे पहले मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक भीषण हादसा हो गया था। उज्जैन में अचानक बस पलटने से कई यात्री घायल हो गए है वही इनमें कुछ की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।