Bharat Jodo Nyay Yatra
Bharat Jodo Nyay Yatra RE - Bhopal

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हुए शामिल, दिग्विजय सिंह सहित अन्य नेता भी पहुंचे

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, प्रदेशप्रभारी जितेंद्र सिंह, उमंग सिंघार और कमलेश्वर पटेल एक साथ मणिपुर पहुंचे हैं।

हाइलाइट्स :

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एमपी कांग्रेस के नेता हुए शामिल।

  • भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी महीने में एमपी में प्रवेश करेगी।

  • मध्य प्रदेश में कुल 698 किलोमीटर की होगी यात्रा।

मध्यप्रदेश। भारत जोड़ो न्याय यात्रा रविवार से शुरू हो रही है। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, प्रदेशप्रभारी जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और कमलेश्वर पटेल एक साथ मणिपुर पहुंचे हैं।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि मणिपुर से शुरू होने वाली यात्रा में प्रदेश के नेता अलग - अलग स्थानों में शामिल होंगे। शुरूआती दौर सभी वरिष्ठ नेता यात्रा में शामिल रहेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा फरवरी में एमपी में प्रवेश करेगी। इसको सफल बनाने के लिए अलग - अलग स्थानों से यात्राएं निकली जाएंगी, जो कि न्याय यात्रा में शामिल होंगी।

जीतू पटवारी ने क्या लिखा

पीसीसी चीफ ने सोशल मीडिया 'X' पर लिखा है कि न्याय का हक दिलाने के संकल्प के साथ जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू हो रही "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के लिए सभी वरिष्ठगणों के साथ दिल्ली से मणिपुर के लिए प्रस्थान।

मध्यप्रदेश में कहां - कहां से गुजरेगी न्याय यात्रा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश के 9 जिलों से निकलेगी। यात्रा राजस्थान के धौलपुर से एमपी के मुरैना जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, रतलाम , झाबुआ से होते हुए राजस्थान के बांसवाड़ा जाएगी। यह यात्रा मध्य प्रदेश में 7 दिन तक चलेगी। इस दौरान राहुल गांधी एमपी के 9 जिलों को कवर करेंगे। मध्य प्रदेश में कुल 698 किलोमीटर की यात्रा होगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com