BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिचरा मंदिर में पूजा की
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिचरा मंदिर में पूजा कीRaj Express

JP Nadda MP Visit : BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मुरैना में शनिचरा मंदिर में की पूजा, चढ़ाया 1 लीटर तेल

JP Nadda worshiped at Shanichara Temple : राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

JP Nadda worshiped at Shanichara Temple : भोपाल, मध्यप्रदेश। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार को मुरैना के शनिचरा मंदिर में पूजा करने पहुंचे। यहाँ उन्होंने भगवान शनि की पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मंत्री नरेंद्र तोमर, और मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा मौजूद थे। बता दें, राष्ट्रीय अध्यक्ष शुक्रवार को मध्यप्रदेश पहुंचे है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्री तोमर से की मुलाकात :

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुरैना के शनिचरा मंदिर जाने से पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जन्मदिन के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से भेंट कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। इसके बाद थोड़ी मध्यप्रदेश के एक्सिट पोल को लेकर चर्चा की और इसके बाद मंदिर में शनि महाराज के दर्शन किये।

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिचरा मंदिर में पूजा की
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिचरा मंदिर में पूजा कीRaj Express
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिचरा मंदिर में पूजा की
BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिचरा मंदिर में पूजा कीRaj Express

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि, यह प्राचीन प्रांगण अद्वितीय शांति व असीम आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र है। सभी के सुख-सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की, शनि महाराज सबका कल्याण करें।

मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ मुरैना जिले के ऐंती ग्राम में स्थित प्रसिद्ध शनि मंदिर पहुंचकर भगवान शनि देव की पूजा-अर्चना की। भगवान शनि देव से प्रार्थना है कि सभी देशवासियों का सर्वकल्याण करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष  जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और मध्यप्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और मध्यप्रदेश गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा Raj Express

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com