कमलनाथ ने महामंथन कार्यक्रम को किया संबोधित
कमलनाथ ने महामंथन कार्यक्रम को किया संबोधितSocial Media

कमलनाथ ने मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महामंथन कार्यक्रम को किया संबोधित

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज कमलनाथ मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महामंथन कार्यक्रम में शामिल हुए, इस अवसर पर कमलनाथ ने कही ये बात...

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज मध्यप्रदेश कांग्रेस की बड़ी बैठक हो रही है, इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महामंथन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु एवं युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया उपस्थित रहे।

कांग्रेस का महामंथन कार्यक्रम :

कमलनाथ का संबोधन :

आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के महामंथन कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने आज कहा कि उनका सभी से नियमित संवाद होता है और आज इसी क्रम में वे पूर्व मंत्रियों से बातचीत करेंगे।

आज मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्यप्रदेश युवक कांग्रेस की महामंथन बैठक में शामिल होकर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

आगे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि उनका सभी से नियमित संवाद होता रहता है, आज पूर्व मंत्रियों से संवाद है, इस दौरान वे पूर्व मंत्रियों से सुझाव लेंगे। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा कि ‘ये मीडिया की राजनीति, ये फर्जी राजनीति, ये नाटक की राजनीति में CM शिवराज सिंह चौहान से मुकाबला कोई नहीं कर सकता है।‘

बताते चलें कि, आज कांग्रेस की बड़ी बैठक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में हो रही है, जिसमें पूर्व मंत्री और सीनियर लीडर्स भी शामिल हुए। इस बैठक में आगामी 2023 के चुनावी की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव-2023 की राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी हैं। जहां सीएम ने पचमढ़ी में अपने मंत्रियों के साथ आगामी चुनाव को लेकर रोडमैप तैयार किया है वहीं, अब कमलनाथ भी अपने पूर्व मंत्रियों के साथ चुनाव की रणनीति बनाएंगे, कमलनाथ पहली बार पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com