कमलनाथ ने कांग्रेसजनों के नाम अपने संदेश में कही ये बात
कमलनाथ ने कांग्रेसजनों के नाम अपने संदेश में कही ये बातSocial Media

हम सब कांग्रेस पार्टी की परम्पराओं को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें: नाथ

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम, इस कार्यक्रम में कमलनाथ ने कांग्रेसजनों के नाम अपने संदेश में कही ये बात...

भोपाल, मध्यप्रदेश। आज कांग्रेस अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है, इस मौके पर देश-प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक आज मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस का 137वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सेवादल के मुख्य संगठन ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सेवादल के राष्ट्रीय पदाधिकारी मप्र प्रभारी, पूर्व मंत्री सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेसजनों द्वारा पार्टी ध्वज को दी गई सलामी

आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा भारत का राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम" गाया गया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में पार्टी का ध्वजवंदन किया और कांग्रेसजनों द्वारा पार्टी ध्वज को सलामी दी गई। इस कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रदेश के कांग्रेसजनों के नाम संदेश दिया है।

कांग्रेसजनों के नाम कमलनाथ का संदेश :

कमलनाथ ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेसजनों के नाम अपने संदेश में कहा कि, आज कांग्रेस स्थापना दिवस पर हम सब कांग्रेस पार्टी की परम्पराओं को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लें। देश के लोकतंत्र और संविधान के सामने जो भी चुनौतियां है, उनका डटकर मुकाबला करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह ने मंदी की मार से जूझती दुनिया के सामने भारत की अर्थव्यवस्था की स्थिरता को स्थापित किया। आरटीआई, भोजन का अधिकार, मनरेगा, शिक्षा के अधिकार, वन अधिकार कानून से नागरिक सशक्तिकरण का जनपथ बनाया। आज भी हमारी पार्टी सोनिया गांधी-राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा और देश को नई दिशा में जोड़ने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयत्नशील है।

सुबह ही मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के 137 वें स्थापना दिवस की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ। कांग्रेस एक विचारधारा है जो देश के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करती है।

कमलनाथ ने कांग्रेसजनों के नाम अपने संदेश में कही ये बात
कमलनाथ ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस की सभी को दी बधाई

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com