नाथ ने तिलकराज सिंह के निवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
नाथ ने तिलकराज सिंह के निवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलिSocial Media

कमलनाथ ने सीधी के पूर्व सांसद तिलकराज सिंह के निवास पर जाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

भोपाल, मध्यप्रदेश : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सीधी लोकसभा के पूर्व सांसद एवं सिंगरोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्व. तिलकराज सिंह के निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भोपाल, मध्यप्रदेश। बीते दिनों MP के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद तिलकराज सिंह (Tilak Raj Singh) का निधन हुआ था। तिलकराज सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश के कई नेताओं ने शोक जताया था। वही आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सीधी के पूर्व सांसद स्व. तिलकराज सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके निवास पर पहुंचे हैं।

एमपी कांग्रेस ने किया ट्वीट

एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने ट्वीट कर कहा- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने सीधी लोकसभा के पूर्व सांसद एवं सिंगरोली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्व. तिलकराज सिंह के निवास पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। "भावपूर्ण श्रद्धांजलि"

कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार थे तिलकराज सिंह

मिली जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद और सिंगरौली जिलाध्यक्ष तिलकराज सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, भोपाल के चिरायु अस्पताल में तिलकराज सिंह ने अंतिम सांस ली थी। बता दें कि तिलकराज कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में शुमार थे और पूर्व मुख्यमंत्री कुंवर अर्जुन सिंह के समय वह तिवारी कांग्रेस में शामिल रहे साथ ही सीधी सिंगरौली एक रहते हुए सीधी संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।

बेहद मिलनसार और कांग्रेस के प्रति सच्चे निष्ठावान लीडर रहे तिलकराज सिंह :

वहीं, तिलकराज सिंह बेहद मिलनसार और कांग्रेस के प्रति सच्चे निष्ठावान लीडर रहे। सीधी के पूर्व सांसद तिलकराज सिंह के निधन पर पूर्व सांसद गोविन्द, सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ल सहित पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया था। अजय सिंह राहुल के अलावा अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया में इस खबर की पुष्टि करते हुये शोक संवेदना व्यक्त की थी। नीचे दी गई लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर- सीधी के पूर्व सांसद तिलकराज सिंह के निधन पर मध्य प्रदेश के कई नेताओं ने शोक जताया

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com