कमल नाथ
कमल नाथSocial Media

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है, महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹18000 की आर्थिक सहायता देंगे: कमल नाथ

कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कमल नाथ की ओर से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹18000 की आर्थिक सहायता दिए जानें की बात कही है।

भोपाल, मध्‍य प्रदेश। मध्‍य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों का मतदाताओं को रिझाने के लिए बड़ी-बड़ी घोषणा की जा रही है। दअरसल, अब आज रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सरकार द्वारा महिलाओं के लिए एक ऐतिहासिक योजना का शुभारंभ किया गया है। तो वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष कमल नाथ की ओर से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹18000 की आर्थिक सहायता दिए जाने की बात कही है।

यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ ने आज रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए मध्यप्रदेश की माताओं बहनों और बेटियों के लिए एक अहम योजना की अहम जानकारी दी है। इस दौरान उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा- मैं मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहता हूं। कुछ महीने बाद आप सब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष ₹18000 की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।

यह घोषणा किसी घोषणा मशीन की घोषणा नहीं है, जो हर रोज अपनी बात से पलट जाते हैं। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे। जय मध्य प्रदेश। जय मध्य प्रदेश की नारी।

मध्‍य प्रदेश के कांग्रेस अध्‍यक्ष कमलनाथ

बता दें कि, मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार और कांग्रेस की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में कड़ी टक्कर होने वाली है, क्योंकि एक तरफ शिवराज सरकार। तो वहीं कमलनाथ की ओर से एक दूसरे की आलोचना करने के साथ-साथ बड़ी-बड़ी योजना एवं घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन के मौके पर लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है।

कमल नाथ
CM शिवराज की महिलाओं को बड़ी सौगात- भाषण में बहना योजना योजना के बारे में विस्‍तार से दी जानकारी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co