सिवनी जिले में बोले कमलनाथ- दीपक जोशी का कांग्रेस में प्रवेश 'ट्रेलर' है

मध्यप्रदेश। आज सिवनी जिले के उड़ेपानी में आयोजित विशाल जनसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संबोधित किया है। इस दौरान कही ये बात...
सिवनी जिले में बोले कमलनाथ
सिवनी जिले में बोले कमलनाथSocial Media

मध्यप्रदेश। आज सिवनी जिले के उड़ेपानी में आयोजित विशाल जनसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने संबोधित किया है। इस दौरान पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि, पूर्व विधायक दीपक जोशी का कांग्रेस में प्रवेश ट्रेलर है और आगे आगे देखिए क्या होता है।

कमलनाथ का संबोधन :

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिवनी जिले के उड़ेपानी में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक और आमसभा के लिए यहां आए। यहां उन्होंने कहा कि, दीपक जोशी को कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यह एक ट्रेलर है। बता दें, भाजपा के कई नाराज नेता कांग्रेस की डगर पर चल पड़े हैं। कल ही दीपक जोशी भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए है, इस बीच कांग्रेस नेता ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव को कांग्रेस में आने का निमंत्रण दिया है।

आगे कमलनाथ ने कहा कि, आज के मध्यप्रदेश की स्थिति आपके सामने है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासियों पर अत्याचार हो रहे हैं। दलित अपराध, महिला, अपराध और दुष्कर्म के मामले में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है। बेरोजगारी की स्थिति भी भयावह है। वरिष्ठ नेता ने कहा कि सिवनी जिले की ही स्थिति देख लीजिए। बिजली पानी की समस्या है। इंजीनियरिंग कॉलेज तक नहीं है। जिला अस्पताल में पर्याप्त स्टॉफ नहीं है।

पिछले 18 सालों की भाजपा सरकार का ही नतीजा है कि अन्य क्षेत्रों में भी यह जिला पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में एक चीज की ‘‘सुनामी‘’ जरूर है। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसकी व्यवस्था बनी हुयी है। सरकार हजारों करोड़ रुपयों का ऋण ले रही है, लेकिन इसका सदुपयोग नहीं हो पा रहा है। इस धनराशि का उपयोग भ्रष्टाचार में किया जा रहा है। आगे ऋण का ब्याज चुकाने के लिए भी ऋण लेने की स्थिति बनेगी।

वही, एक सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में बजरंग दल पर प्रतिबंध की बात नहीं की गयी है। उच्चतम न्यायालय के कहा है कि जो व्यक्ति अथवा संस्था नफरत व सामाजिक विवाद फैलाते हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई होना चाहिए। आम जनता भी कार्रवाई चाहती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co