लोकतंत्र की पीठ में खंजर उतारने वाली BJP कान खोल के सुन ले 6 महीने बाद MP में बनेगी कांग्रेस की सरकार: कमलनाथ
भोपाल, मध्यप्रदेश। आज प्रदेश भर से कांग्रेसी कमनलाथ के नेतृ्त्व में राजभवन का घेराव करने पहुंचे और इनका प्रदर्शन जवाहर चौक से शुरू हुआ। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों को लेकर राजभवन घेरने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा और इस दौरान कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का लगाया आरोप:
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज राज्य के सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि, कांग्रेस पार्टी के राज भवन घेराव में शामिल हुए हजारों कार्यकर्ताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। शिवराज सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर वाटर कैनन चलाया। लाठियां मारीं। वरिष्ठ नेताओं और 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस सब से कांग्रेस के कार्यकर्ता का हौसला दोगुना हो गया है।
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा-
आगे पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि, लोकतंत्र की पीठ में खंजर उतारने वाली भारतीय जनता पार्टी कान खोल के सुन ले 6 महीने बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। खरीद-फरोख्त की सरकार की विदाई होगी और जनता का राज आएगा।
हमारे आंदोलन को वॉटर कैनन से रोकने की कोशिश हुई: कांग्रेस
मिली जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस के जंगी प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, जीतू पटवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, अजय सिंह सहित 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद इससे पहले एमपी कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा कि BJP सरकार की राष्ट्रविरोधी नीतियों के खिलाफ आज कांग्रेस के साथियों ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ नेतृत्व में राजभवन की ओर कूच किया। हमारे आंदोलन को वॉटर कैनन से रोकने की कोशिश हुई, लेकिन जनता के लिए हमारे कदम न रुकेंगे, न आवाज दबेगी।
शिवराज ने असलियत दिखाई : मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
एमपी कांग्रेस
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।