मध्यप्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं कांग्रेस प्रत्याशी: कमलनाथ

MP Election 2023: चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) का बड़ा बयान सामने आया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथRE-Bhopal
Submitted By :
Priyanka Yadav

हाइलाइट्स

  • चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी

  • कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद कमलनाथ का बयान

  • कमलनाथ बोले- मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं

MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी। चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) का बड़ा बयान सामने आया है।

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आज अपने 88 प्रत्याशियों दूसरी सूची जारी कर दी है। मैं सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देता हूं। न कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सिर्फ विधायक बनने के लिए खड़े नहीं हो रहे हैं, बल्कि मध्य प्रदेश का भविष्य संवारने के लिए चुनाव के मैदान में उतरे हैं। आइये आज से हम सब प्राणपण से अपने कर्तव्य में जुट जाएं और मध्य प्रदेश से 18 साल के कुशासन का अंत करने के लिए कमर कस लें। मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाएं।

बताते चलें कल देर रात जारी हुई इस सूची में तीन सीटों पर पूर्व में घोषित प्रत्याशी बदल दिए गए हैं। पार्टी को अब एकमात्र बैतूल जिले की आमला सीट पर प्रत्याशी घोषित करना शेष रह गया है। पार्टी ने इसके पहले 15 अक्टूबर को अपने 144 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। कल जारी सूची में पुरानी सूची के तीन प्रत्याशियों को बदला गया है। दतिया से पार्टी ने अब राजेंद्र भारती को प्रत्याशी घोषित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से प्रदेश के कद्दावर मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने पहले यहां से भाजपा के बागी अवधेश नायक को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन क्षेत्र में कथित विरोध के चलते प्रत्याशी बदला गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ
कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची- 85 नए नाम, 3 बदले, दीपक खातेगांव और गिरजा शंकर को होशंगाबाद से टिकट

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

और खबरें

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.co