"नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो"
"नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो"Social Media

कमलनाथ का बयान- पूरा भारत हृदय से एक होगा और विश्व में अपना स्थान हासिल करेगा "नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो"

भोपाल, मध्यप्रदेश: एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा कि, दूर-दूर तक राहुल ने जो भारत जोड़ो यात्रा की है वह भारत के नए इतिहास का निर्माण करेगी।

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतत्व में निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ का बयान सामने आया है। आज पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा कि, "नफरत छोड़ो, भारत जोड़ो"

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा-

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, हिंद महासागर से हिमालय तक, मूसलाधार बारिश से हिमपात तक, दूरदराज के गांवों से लेकर महानगरों तक, राहुल गांधी ने 4000 किलोमीटर से अधिक की जो भारत जोड़ो यात्रा की है। वह भारत के नए इतिहास का निर्माण करेगी। एक ऐसा भारत जिसमें हमारी 5000 साल की संस्कृति पुष्पित और पल्लवित होगी। जिसमें नौजवानों के लिए भविष्य का सपना होगा। पूरा भारत हृदय से एक होगा और विश्व में अपना स्थान हासिल करेगा।

हज़ारों मील चल कर जोड़े करोड़ों दिल, देश को जोड़ने की छू ली है मंज़िल।

मध्यप्रदेश कांग्रेस

भारत जोड़ो यात्रा ने न सिर्फ़ भारत बल्कि पूरे संसार में रचा नया कीर्तिमान

इससे पहले कल कमलनाथ ने बयान देते हुए कहा था कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल भारत जोड़ो यात्रा ने न सिर्फ़ भारत बल्कि पूरे संसार में नया कीर्तिमान रचा है। आज जब राहुल ने श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराया तो हर भारतवासी का मस्तक गर्व से ऊँचा हो गया। इस महान तपस्या के सुखद परिणाम देश को मिलेंगे। राहुल जी और सभी भारत यात्रियों को बहुत-बहुत बधाई।

बता दें, कांग्रेस ने शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में 'भारत जोड़ो यात्रा' के समापन के अवसर पर एक मेगा रैली का आयोजन किया है, ‘भारत जोड़ो यात्रा' के समापन पर रखी गई रैली में शामिल पूरे कांग्रेस नेतृत्व के अलावा, विपक्षी दलों के कई नेता इसमें शामिल हुए है, श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच समापन कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस का नजरिया है और दूसरी तरफ भाजपा और आरएसएस का अहंकार एवं नफरत का नजरिया है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com