दिव्यांग दम्पत्ती ने की कलेक्टर से रोजगार की मांग
दिव्यांग दम्पत्ती ने की कलेक्टर से रोजगार की मांगRE- Bhopal

Khandwa News: पहले की शादी फिर लगाई कलेक्टर के सामने रोजगार की गुहार

Khandwa News: आँखों से दिव्यांग होने के बावजूद ये दोनों पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इन दोनों ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित शिव मंदिर में शादी की।

Khandwa News: जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर के सामने एक दम्पत्ति अपनी मांगों को लेकर पहुंचा। ये कोई आम दम्पत्ति नहीं था। ये दोनों ही आँखों से दिव्यांग हैं। पर रोचक बात ये है कि आँखों से दिव्यांग होने के बावजूद ये दोनों पोस्ट ग्रेजुएट हैं। इन दोनों ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थित शिव मंदिर में शादी की। इसके बाद ये दोनों कलेक्टर अनूप कुमार सिंह द्वारा आयोजित जनसुनवाई में शामिल हुए और कलेक्टर के सामने अपनी मांगे रखीं।

दिव्यांग दम्पति ने की कलेक्टर से ये मांग :

शादी के बाद दोनों ने कलेक्टर से आशीर्वाद लिया और उनके सामने अपनी बात रखी। दम्पति ने कहा कि, "साहब अब परिवार तो बस गया लेकिन रोजगार की जरूरत है। आंखों से दिव्यांग जरूर हैं, लेकिन हम लोग पढ़े-लिखे हैं। दुल्हन ने कहा, दोनों में से एक को भी रोजगार मिल जाएगा तो जीवन में खुशहाली आ जाएगी।"

इस दम्पति की बात सुन कर कलेक्टर अनूप सिंह ने तुरंत एक्शन लिया। और जनसुनवाई के दौरान मौजूद सामााजिक न्याय विभाग के अफसर को बुलाया। कलेक्टर अनूप सिंह ने कहा कि, "दंपत्ति को शासन स्तर की योजनाओं से लाभ दिलवाएं।" इसके बाद अफसर दोनों को अपने साथ ले गए और दोनों से एक-एक आवेदन भरवाया।इस आवेदन में उनकी शिक्षा से सम्बंधित सामान्य जानकारी ली। फिलहाल दम्पति को जो मदद का आश्वासन दिया गया है। उनसे अफसरों द्वारा कहा गया है कि, 'जो भी मदद होगी, अवश्य करेंगे। शासन स्तर की प्रत्येक योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।'

ये दोनों दम्पति आँखों से दिव्यांग हैं। इनमे से शोभा देवतर पोस्ट ग्रेजुएट हैं और खंडवा के शिवराज नगर की रहने वालीं हैं। उन्होंने ब्रेललिपि के जरिये एमए और बीएड किया है। दूल्हे का नाम रामजी जोशी है। रामजी ने एमए किया है। इन दोनों का विवाह संस्था के जरिये पारिवारिक रूप से हुआ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com