नवरात्रि का आखिरी दिन "मां सिद्धिदात्री" को समर्पित
नवरात्रि का आखिरी दिन "मां सिद्धिदात्री" को समर्पितSocial Media

नवरात्रि का आखिरी दिन "मां सिद्धिदात्री" को समर्पित, नेताओं ने सभी को महानवमी के पावन पर्व की दी शुभकामनाएं

Navratri 2023: आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है, नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है।

हाइलाइट्स:

  • आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है

  • नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अराधना के लिए समर्पित होता है

  • इस अवसर पर नेताओं ने महानवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी

Navratri 2023: आज शारदीय नवरात्रि का अंतिम दिन है और नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की 9वीं शक्ति माता सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर कन्या पूजन करने का विधान रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के नेताओं ने सभी को महानवमी के पावन पर्व की शुभकामनाएं दी है।

बता दें, नवरात्रि का अंतिम यानी नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अराधना के लिए समर्पित होता है। मां सिद्धिदात्री का स्वरूप अत्यंत दिव्य है, मां का वाहन सिंह है और देवी भी कमल पर विराजमान है। नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर का माहौल खुशनुमा बना रहता है।

मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की प्रदेश व देशवासियों पर सदैव कृपा बनी रहे: CM

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा-"या देवी सर्वभू‍तेषु मां सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥ मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री की प्रदेश व देशवासियों पर सदैव कृपा बनी रहे, सबको धन, यश व बल की प्राप्ति हो; मैया के चरणों में यही प्रार्थना है।

महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं: वीडी शर्मा

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यामाना सदा भूयात सिद्धिदा सिद्धिदायिनी।। माँ दुर्गा की नौवीं शक्ति को सिद्धिदात्री कहते हैं। माँ सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। मां सिद्धिदात्री की असीम कृपा आप सभी पर बनी रहे। महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा की नौवीं शक्ति मां सिद्धिदात्री के चरणों में प्रणाम करता हूं। मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना है कि भक्तजनों की मनोकामनाओं को पूर्ण करें और सद्बुद्धि देकर उनका कल्याण करें।

नरोत्तम मिश्रा

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।

Related Stories

No stories found.
logo
Raj Express | Top Hindi News, Trending, Latest Viral News, Breaking News
www.rajexpress.com