प्रवासी भारतीय सम्मलेन का अंतिम दिन: विदेश मंत्री और केंद्रिय मंत्री सिंधिया ने किया सम्बोधन
इंदौर,मध्यप्रदेश। मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन चल रहा है। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंदौर आई हैं। इस सम्मेलन में पहले से मौजूद गुयाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी से मुलाकात की। इंदौर में आज समापन सत्र को विदेश मंत्री और केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सम्बोधित किया।
राष्ट्रपति मुर्मू ने की मुलाकात :
इंदौर में चल रहे तीन दिवसीय प्रवासी भारतीय सम्मेलन का आज अंतिम दिन है। आज समापन सत्र में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के भाषण के बाद उनके शुभ हाथों से पुरस्कार वितरण का कार्य भी संपन्न किया जायगा। राष्ट्रपति मुर्मू ने वहां पहले से मौजूद अतिथियों से मुलाकात की जिसमे गुहाना के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद संतोखी खास थे। बता दें कि, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने इंदौर में सुबह लैंड किया था जहाँ विमानतल पर उनका स्वागत फूलों के साथ सीएम सहित राज्यपाल, गृहमंत्री और विदेश मंत्री ने किया था। उसके बाद प्रवासी सम्मलेन में शिरकत करने आये पहले से मौजूद राष्ट्रपति से मुलाकात की।
समापन सत्र पर विदेश मंत्री और सिंधिया का विशेष सम्बोधन :
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मध्य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल हुईं। इस दौरान कार्यक्रम में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहें। आज कार्यक्रम के समापन दिवस पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की बागडोर विदेश मंत्री और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथ में सौपी हैं। समापन सत्र में विदेश मंत्री ने भारतीयों की प्रतिभा और कौशल की तारीफ करते हुए कहा- हमारे प्रवासी भारतीयों ने कई क्षेत्रों में समर्पण और प्रतिबद्धता के असाधारण गुणों का प्रदर्शन करके हमें गौरवान्वित किया है। इस सम्मेलन से यह स्पष्ट है कि भारतीय प्रतिभा, कौशल और प्रथाओं की वैश्विक मांग और बढ़ेगी: विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने PM मोदी और विदेश मंत्री के कूटनीतिक संबंध की तारीफ करते हुए कहा- अपने साथ पूरे विश्व को उठाने का काम प्रवासी भारतीयों ने किया है। 138 करोड़ भारतीयों में 3 करोड़ प्रवासी भारतीय हैं। PM मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सारे देशों के साथ कुटनीतिक संबंध बनाकर प्रवासियों को एक नया सम्मान दिलाया है: केंद्रिय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
वहीँ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मंच को सम्बोधित करते समय प्रवासी अतिथियों को भारत का मंत्र बताते हुए कहा- भारत का मंत्र है कि धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो और विश्व का कल्याण हो। विश्व का कल्याण तब होगा जब पर्यावरण बचेगा: इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस यूट्यूब चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। यूट्यूब पर @RajExpressHindi के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।